फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए कौन हैं और क्या करते हैं आमिर खान की बेटी इरा के ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे

Fri, 12 Feb 2021 05:43 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Fri, 12 Feb 2021 05:43 PM IST
विज्ञापन
Who is Nupur Shikare? Know everything about Ira Khan's boyfriend
इरा खान, नुपुर शिखरे - फोटो : Insatagram- @khan.ira

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की बेटी इरा खान सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। हालांकि, इरा ने अभी बॉलीवुड में एंट्री नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी काफी फैन फॉलोइंग काफी बढ़िया है। फिलहाल इरा अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में चल रही हैं।

Who is Nupur Shikare? Know everything about Ira Khan's boyfriend
इरा खान, नुपुर शिखरे - फोटो : Insatagram- @khan.ira

इरा खान ने घोषित कर दिया है कि अब वह अकेली नहीं हैं। अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में इरा ने प्रेमी नुपुर शिखरे के साथ अपने संबंधों की पुष्टि की। आमिर खान की बेटी इरा ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर प्रॉमिस डे के लिए एक पोस्ट साझा किया। पोस्ट में उन्होंने अपनी और नुपुर की कई तस्वीरें शेयर कर डालीं।

Who is Nupur Shikare? Know everything about Ira Khan's boyfriend
इरा खान, नुपुर शिखरे - फोटो : Insatagram- @khan.ira

इरा ने नुपुर के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह उनकी आंखों में आंखें डाले उन्हें देख रही हैं। इरा ने लिखा कि तुम्हारे साथ और तुम्हारे लिए वादे करना मेरे लिए सम्मान की बात है। इरा ने पोस्ट में नुपुर को ड्रीम ब्वॉय बताया। इरा की ये पोस्ट देखकर उनके फैंस और दोस्तों ने उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी। बता दें कि इरा के ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे आमिर खान और इरा के फिटनेस ट्रेनर ही हैं। वे फोटो में उनके साथ एक्सरसाइज करती हुई भी दिखाई दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Nupur Shikare? Know everything about Ira Khan's boyfriend
इरा खान, नुपुर शिखरे - फोटो : Insatagram- @khan.ira

तस्वीरों में इरा खान नुपुर शिखरे के साथ कहीं मैचिंग ड्रेस में दिखाई दे रही हैं तो कहीं हरियाली के बीच उनके साथ खास वक्त बिताती नजर आ रही हैं. खास बात तो यह है कि इरा खान और नुपुर शिखरे की इन तस्वीरों को अभी तक हजारों लाइक मिल चुके हैं। साथ ही फैंस खूब कमेंट भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Who is Nupur Shikare? Know everything about Ira Khan's boyfriend
इरा खान, नुपुर शिखरे - फोटो : Insatagram- @khan.ira

बता दें कि इरा खान एक्टिंग में नहीं बल्कि डायरेक्शन में अपना करियर बनाना चाहती हैं। इस चीज के लिए वह तैयारियों में भी लगी हुई हैं। दिसंबर 2019 में उनके द्वारा निर्देशित पहले नाटक 'युरिपिड्स मेडिया' का मंचन हुआ था। इस प्ले में युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच भी नजर आई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed