{"_id":"5f89a7a80e7ba1580110440d","slug":"aamir-khan-daughter-ira-warns-trollers-says-i-will-restrict-your-access","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को इरा खान की दो टूक, कहा- 'भद्दे कमेंट्स करना बंद करो नहीं तो...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को इरा खान की दो टूक, कहा- 'भद्दे कमेंट्स करना बंद करो नहीं तो...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 16 Oct 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
इरा खान
- फोटो : इंस्टाग्राम-@khan.ira
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर आमिर खान की बेटी इरा ने एक वीडियो साझा किया था जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि वह कुछ वर्षों से अवसाद से जूझ रही हैं। इरा के वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई। कई लोगों ने उनकी इस बात पर सराहना की तो कई ऐसे भी थे जिन्होंने इरा के लिए गंदे कमेंट्स लिखें।
2 of 5
आमिर खान, इरा खान
- फोटो : इंस्टाग्राम-@khan.ira
अब इरा ने एक नया वीडियो साझा इंस्टा स्टोरी पर साझा किया है। इस वीडियो में वह बता रही हैं कि कैसे वह इन ट्रोलर्स से निपटने वाली हैं। उन्होंने कहा- मानसिक स्वास्थ्य पर मेरे पोस्ट पर यदि आप घृणास्पद या अप्रासंगिक कमेंट करते हैं, तो मैं आपके कमेंट को अपने अकाउंट से डिलीट कर दूंगी। यदि आप ऐसा दोबारा करते हैं, तो मैं आपके कमेंट का अधिकार छीन लूंगी।
3 of 5
इरा खान
- फोटो : इंस्टाग्राम-@khan.ira
उन्होंने पिछले सप्ताह में पहले किए गए एक इंस्टाग्राम पोल के परिणामों को भी साझा किया। "क्या मुझे मानसिक स्वास्थ्य के बारे में अपनी पोस्ट पर नफरत और अप्रासंगिक टिप्पणियों को हटाना चाहिए? (वे मुझे परेशान नहीं करते), इसमें 56% ने हाँ के लिए मतदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इरा खान
- फोटो : इंस्टाग्राम-@khan.ira
कुछ दिन पहले साझा किए गए वीडियो में वीडियो में इरा खान ने कहा था 'हाय, मैं डिप्रेस्ड हूं। मैं करीब चार सालों से डिप्रेशन में हूं। मैं डॉक्टर के पास गई थी। मैं क्लिनिकली डिप्रेस्ड हूं लेकिन अब मैं अच्छा महसूस कर रही हूं। एक साल से मैं मेंटल हेल्थ पर कुछ करना चाह रही थी लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं। इसलिए मैंने सोचा कि मैं आपको अपनी यात्रा पर लेकर जाती हूं और देखते हैं कि क्या होता है।'
विज्ञापन
5 of 5
इरा खान
- फोटो : इंस्टाग्राम-@khan.ira
इरा खान आगे कहती हैं कि 'चलिए शुरुआत करते हैं जहां से मैंने शुरुआत की। मैं किस बारे में डिप्रेस्ड हूं? डिप्रेस्ड होने के लिए मैं कौन हूं? मेरे पास सब कुछ है, है ना?’बहुत कुछ चल रहा है, बहुत सारे लोगों के पास कहने के लिए बहुत कुछ है। चीजें वास्तव में भ्रामक और तनावपूर्ण हैं, आसान और ठीक है लेकिन ठीक नहीं है, यही जीवन है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।