{"_id":"5be276f8bdec2269b96c941f","slug":"aamir-khan-film-thugs-of-hindostan-advance-booking-report","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धमाकेदार ओपनिंग के लिए तैयार है आमिर की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान', एडवांस बुकिंग रिपोर्ट हैरान कर देगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
धमाकेदार ओपनिंग के लिए तैयार है आमिर की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान', एडवांस बुकिंग रिपोर्ट हैरान कर देगी
Wed, 07 Nov 2018 10:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 07 Nov 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
thugs of hindostan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' कल यानी की 8 नवंबर को रिलीज होने वाली है। एडवांस बुकिंग रिपोर्ट की मानें तो 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' इस साल रिलीज हुई 'संज' और 'टाईगर जिंदा है' से बड़ी ओपनिंग देने वाली है। खबर है कि फिल्म के 2 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म ओपनिंग डे पर 20 करोड़ की कमाई कर सकती है।
2 of 5
thugs of hindostan
हालांकि बाहुबली 2 के एडवांस बुकिंग से अभी भी आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' काफी पीछे है। प्री- दिवाली बुकिंग की वजह से कई फिल्मों को धमाकेदार ओपनिंग मिली थी और अब कहा ये जा रहा है कि इस फिल्म को भी अच्छी ओपनिंग मिल सकती है। आमिर की ये फिल्म पहले 7 नवंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन दिवाली के दिन होने वाली पूजा को ध्यान में रखते हुए आमिर ने फिल्म को दिवाली के 1 दिन बाद रिलीज करना ठीक समझा।
3 of 5
thugs of hindostan
बात करें फिल्म के ट्रेलर की तो इसे मिली जुली प्रतिक्रिया ही मिली। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही आमिर की फिल्म को ट्रोल किया जाने लगा जिससे सबक लेते हुए आमिर ने फिल्म के vfx में कुछ बदलाव किए। अपने लोकेशन और वीएफएक्स की वजह से फिल्म का बजट 210 करोड़ का बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Thugs Of Hindostan
फिल्म को यशराज बैनर 3डी और आईमैक्स में भी रिलीज करेगा। बता दें आमिर की ये फिल्म भारत में ही ये फिल्म 5000 स्क्रीन्स के साथ रिलीज होगी। ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ को यशराज बैनर 5000 स्क्रीन्स के साथ रिलीज करेगा, जिसमें से 4500-4600 स्क्रीन्स इसे केवल हिन्दी भाषी क्षेत्रों में दी जाएंगी और बाकी की बची हुई स्क्रीन्स तमिल और तेलुगु भाषा के क्षेत्रों में इसे मिलेंगी।
विज्ञापन
5 of 5
thugs Of Hindostan
बता दें कि फिल्म को विजय कृष्ण आचार्य ने डायरेक्ट किया है। इसमें आमिर और कटरीना दूसरी बार साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों को 'धूम 3' में देखा गया था। इसके अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन और फातिमा सना शेख भी नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।