'ठग्स...' के दूसरे पोस्टर में फातिमा ने लगाई आग, 'दंगल' में थीं आमिर खान की बेटी अब बनीं प्रेमिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल फिल्म का पहला मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था । जिसमें अमिताभ बच्चन का लुक सामने आया था । फिल्म में अमिताभ, खुदाबक्श नाम का किरदार निभा रहे हैं । वहीं आज दूसरा मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है ।
The warrior thug! Iskey nishane se bach ke raho!!!@fattysanashaikh as #Zafira @yrf | @TOHTheFilm | @SrBachchan | #KatrinaKaifhttps://t.co/3d4yoob2FO
दूसरे पोस्टर में फातिमा का लुक सामने आया है । इसमें आग से जलता हुआ एक महल नजर आ रहा है । साथ ही हाथ में तीर कमान लिए फातिमा एक लड़ाकू योद्धा के रूप में नजर आ रही हैं । आमिर खान ने इस पोस्टर को अपने टि्वटर अकाउंट पर शेयर किया है ।
आमिर ने लिखा, 'इसके निशाने से बच के रहो ।' फातिमा ने फिल्म में अपने किरदार के बारे में बताया था, 'यह एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है । साथ ही इसमें आमिर सर और अमिताभ सर भी हैं । मैं खुद को बहुत खुशनसीब मानती हूं जो ऐसे प्रोजेक्ट से जुड़ने का मौका मिला ।'
जब फातिमा सना शेख से पूछा गया कि आपने 'दंगल' में आमिर खान की बेटी का किरदार निभाया है और 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' में उनकी प्रेमिका बनी हैं, यह एक्सपीरियंस कैसा रहा ? फातिमा ने जवाब देते हुए कहा, ‘घर की मुर्गी दाल बराबर...।’
The biggest thug of all !!!
Love,
a.@SrBachchan as #Khudabaksh in #ThugsOfHindostan@yrf | @TOHTheFilm | #KatrinaKaif | @fattysanashaikh https://t.co/gfsCJWv5hK