फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir Khan Flop Films: आमिर की दूसरी सबसे बड़ी फ्लॉप बनी लाल सिंह चड्ढा, जानें पहले नंबर पर कौन-सी मूवी?

Tue, 16 Aug 2022 01:48 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 16 Aug 2022 01:48 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। दरअसल, एक्टर की ये फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी हुई थी।

विज्ञापन
Aamir Khan Flop Films: Laal Singh Chaddha became actor second biggest flop know which movie is at number one
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। दरअसल, एक्टर की ये फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी हुई थी। ऐसे में भारी विरोध के बीच रिलीज हुई इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर शुरू से ही प्रदर्शन काफी खराब रहा था। इसी बीच अब यह फिल्म फ्लॉप होती नजर आ रही है। आमिर की यह फिल्म इस साल बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी। हालांकि, फिल्म अपने बायकॉट के चलते बुरी तरह प्रभावित हुई है। यह पहली बार नहीं है जब आमिर की कोई फिल्म इस तरह फ्लॉप हुई है। अपने करियर में उन्होंने कई फ्लॉप फिल्में दी हैं। आइए जानते हैं आमिर खान की फ्लॉप फिल्मों के बारे में- 

Aamir Khan Flop Films: Laal Singh Chaddha became actor second biggest flop know which movie is at number one
बाजी - फोटो : Social media

बाजी

साल 1995 में आई आमिर खान की फिल्म बाजी अभिनेता के जीवन की पहली फ्लॉप फिल्म थी। आमिर अपनी इस एक्शन थ्रिलर फिल्म से दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम रहे। 32.5 करोड़ के बजट से बनी इस फिल्म में आमिर के साथ अभिनेत्री  ममता कुलकर्णी नजर आई थीं। यह फिल्म 5.09 करोड़ के कुल कलेक्शन के साथ फ्लॉप साबित हुई।

 

Aamir Khan Flop Films: Laal Singh Chaddha became actor second biggest flop know which movie is at number one
आतंक ही आतंक - फोटो : Social media

आतंक ही आतंक

फिल्म आतंक ही आतंक ने उसी साल आमिर खान को दूसरी बार असफलता का स्वाद चखाया। 1995 में रिलीज हुई यह द गॉडफादर से प्रेरित थी। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। रजनीकांत, जूही चावला और आमिर खान जैसी स्टार कास्ट के बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी। 2.5 करोड़ के बजट से बनी इस फिल्म सिर्फ 2.55 करोड़ का कुल कारोबार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan Flop Films: Laal Singh Chaddha became actor second biggest flop know which movie is at number one
1947 (अर्थ) - फोटो : Social media

1947 (अर्थ) 

दीपा मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म 1947 (अर्थ) इंडो कनाडियन पीरियड रोमांस ड्रामा थी। यह फिल्म भारत की तरफ से 1999 एकेडमी अवॉर्ड फॉर बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज के लिए भी भेजी गई थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म  फिसड्डी साबित हुई। 1999 में आई इस फिल्म ने 3.80 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया। 

विज्ञापन
Aamir Khan Flop Films: Laal Singh Chaddha became actor second biggest flop know which movie is at number one
मेला - फोटो : Social media

मेला 

अभिनेता आमिर खान की फ्लॉप फिल्मों की बात करें तो सभी के जहन में साल 2000 में आई फिल्म मेला का नाम आता है। आमिर के साथ इस फिल्म में ट्विंकल खन्ना, फैसल खान (आमिर के भाई) भी नजर आए थे। हालांकि, उनकी यह जोड़ी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई। यह वजह थी कि करीब 18 करोड़ के बजट से बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस सिर्फ 15.19 करोड़ का कारोबार किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed