{"_id":"6751f96a195aa33b17055378","slug":"aamir-khan-hope-director-kiran-roa-film-laapataa-ladies-will-win-oscar-award-reach-to-global-audience-2024-12-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aamir Khan: ‘लापता लेडीज’ के ऑस्कर जीतने की आमिर को उम्मीद, बोले-दुनिया भर की ऑडियंस तक फिल्म पहुंचेगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aamir Khan: ‘लापता लेडीज’ के ऑस्कर जीतने की आमिर को उम्मीद, बोले-दुनिया भर की ऑडियंस तक फिल्म पहुंचेगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Fri, 06 Dec 2024 12:36 AM IST
सार
इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘लापता लेडीज’ को दर्शकों ने काफी सराहा। इस समय यह फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड पाने की दौड़ में शामिल है। हाल ही में इसके प्रोड्यूसर आमिर खान ने फिल्म के ऑस्कर जीतने की संभावनाओं पर बात की।
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान अच्छी, लीक से हटकर फिल्मों में अभिनय ही नहीं करते, ऐसी फिल्मों को प्रोड्यूस भी करते हैं। इस साल रिलीज हुई किरण राव निर्देशित फिल्म ‘लापता लेडीज’ के एक प्रोड्यूसर वो भी थे। अब यह फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड पाने की दावेदार बनी हुई है। हाल ही में आमिर ने इस फिल्म के ऑस्कर जीतने और उसके बाद की स्थिति पर बात की।
2 of 5
फिल्म ‘लापता लेडीज’
- फोटो : इंस्टाग्राम @raodyness
दुनिया भर की ऑडियंस तक पहुंच पाएगी
ऑस्कर में ‘लापता लेडीज’ को भारत की ऑफिशियल एंट्री के तौर पर भेजा गया है। हाल ही में इसके ऑस्कर जीतने की उम्मीद आमिर खान ने एक इंटरव्यू में जता दी। वह कहते हैं, ‘अगर हमारी फिल्म ऑस्कर जीत जाती है तो इससे ‘लापता लेडीज’ को नई उड़ान भरने का मौका मिलेगा।यह फिल्म दुनिया भर की ऑडियंस तक पहुंच पाएगी। देखिए, किसी फिल्म के ऑस्कर जीतने से उसके बारे में दुनिया भर की ऑडियंस जान जाती है और उस फिल्म को देखती है।’
3 of 5
आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
खुद की ऑडियंस को क्रेजी माना
इसी इंटरव्यू में आमिर खान आगे कहते हैं कि हमारे देश में लोग फिल्मों को लेकर काफी क्रेजी हैं। हम भारतीयों को फिल्मों से प्यार है। इसलिए लगभग हर भारतीय को उम्मीद है कि फिल्म ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर जरूर जीतेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लापता लेडीज पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
महिलाओं की आजादी की कहानी
फिल्म ‘लापता लेडीज’ में कभी मजाकिया तो कभी इमोशनल अंदाज में महिलाओं की आजादी की कहानी को कहा गया है। कैसे आज भी देश में महिलाएं, पुरानी रूढ़ियों का शिकार हैं, इस बात को फिल्म में बहुत ही अच्छे से दिखाया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
लापता लेडीज-किरण राव
- फोटो : सोशल मीडिया
किरण राव का उम्दा निर्देशन
फिल्म ‘लापता लेडीज’ इसलिए भी एक बेहतरीन फिल्म बनकर तैयार हुई, क्योंकि इसमें महिलाओं की कहानी को, उनके दर्द को, एक महिला निर्देशक द्वारा कहा गया है। फिल्म को किरण राव ने बहुत ही शिद्दत के साथ बनाया है। अब किरण की यह मेहनत सफल होती हुई नजर आ रही है, ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर अवॉर्ड के जरिए दुनिया भर की ऑडियंस तक पहुंचने का मौका मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।