फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laal Singh Chaddha: आखिरकार लाल सिंह चड्ढा ने छुआ 100 करोड़ का आंकड़ा, जानें कहां कितनी हुई कमाई

Thu, 25 Aug 2022 02:36 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 25 Aug 2022 02:36 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। अभिनेता की यह फिल्म देश में शुरुआत से ही लोगों का विरोध झेल रही है।

विज्ञापन
Aamir khan Laal Singh Chaddha crosses 100 crore in worldwide collection making record in overseas box office
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। अभिनेता की यह फिल्म देश में शुरुआत से ही लोगों का विरोध झेल रही है। रिलीज से पहले ही विवादों में रही इस फिल्म को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया है। पहले दिन से ही देश में यह फिल्म काफी धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। हालांकि, विदेश में इस फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। ऐसा हम नहीं बल्कि हाल ही में सामने आए फिल्म के विदेश में हुए कलेक्शन के आंकड़े कह रहे हैं। दरअसल, इस फिल्म ने विदेश में अच्छा खास कारोबार कर लिया है। 

Aamir khan Laal Singh Chaddha crosses 100 crore in worldwide collection making record in overseas box office
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म जहां 14 दिन में 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। तो वहीं दूसरी तरफ विदेश में फिल्म की कमाई में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं इस फिल्म को विदेश में इतना पसंद किया जा रहा है कि लाल सिंह चड्ढा दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड भी तोड़ चुकी है। दरअसल, आमिर खान की यह फिल्म अब अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में 2022 की सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। आइए जानते हैं अब तक दुनिया भर में कितना कमा चुकी है आमिर की ये फिल्म-

Aamir khan Laal Singh Chaddha crosses 100 crore in worldwide collection making record in overseas box office
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने जहां 14 दिनों में देशभर में मात्र 58.11 करोड़ की कमाई की है, तो वहीं विदेश में फिल्म ने अब तक सामने आए आंकड़ो के मुताबिक 59 करोड़ रुपये कर डाली है। इतना ही नहीं फिल्म ने ओवरसीज कमाई के मामले में इस साल की ब्लॉकबस्टर हिंदी फिल्म द कश्मीर फाइल्स और भूल भुलैया 2 को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही फिल्म ने एक और सफलता हासिल कर ली है। लोगों के भारी विरोध के बावजूद इस फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। आमिर खान की इस फिल्म ने अब तक वर्ल्ड वाइड करीब 116 करोड़ रुपए का कारोबार करते हुए 100 करोड़ी क्लब में एंट्री कर ली है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir khan Laal Singh Chaddha crosses 100 crore in worldwide collection making record in overseas box office
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म लाल सिंह चड्ढा शुरुआत से ही देश में धीमी रफ्तार से कमाई की कर रही है। शुरुआत में करोड़ में कमाई करने वाली यह फिल्म अब देश में लाखों का कारोबार ही कर पा रही है। ऐसे में अब देश में फिल्म के प्रदर्शन को देख यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म को भारतीय जनता ने सिरे से नकार दिया है। हालांकि, विदेश में हुई इसकी कमाई के बाद अब यह कहा जा सकता है कि फिल्म के पास फ्लॉप होने से बचने का एक और मौका है। लाल सिंह चड्ढा को बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए 180 करोड़ आंकड़ा पार करना है। फिल्म अभी तक वर्ल्डवाइड 116 करोड़ तो कमा ही चुकी है। ऐसे में 180 करोड़ के बजट से बनी इस फिल्म को लॉस से बचने के लिए अभी 64 करोड़ रुपए की कमाई और करनी होगी।

 

विज्ञापन
Aamir khan Laal Singh Chaddha crosses 100 crore in worldwide collection making record in overseas box office
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

यहां देखें घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किस दिन हुई कितनी कमाई

               क्रमांक                      कलेक्शन         
पहला दिन 11.7 करोड़
दूसरा दिन 7.26 करोड़
तीसरा दिन 9  करोड़
चौथा दिन 10 करोड़
पांचवां दिन 7.87 करोड़
छठा दिन 2.31 करोड़
सातवां दिन 1.71 करोड़
आठवां दिन 1.45 करोड़
नौंवां दिन 1.35 करोड़
दसवां दिन 1.54 करोड़
ग्यारहवां दिन    1.9 करोड़
बारहवां दिन 0.7 करोड़
तेरहवां दिन 0.65  करोड़
चौहदवां दिन 0.60 करोड़ 
कुल कलेक्शन 58.11 करोड़
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed