फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Koffee With Karan 7: एडल्ट सीन की वजह से कृति सेनन ने ठुकरा दी थी 'लस्ट स्टोरीज', कियारा ने इसलिए की हां

Thu, 25 Aug 2022 02:14 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 25 Aug 2022 02:14 PM IST
विज्ञापन
Koffee with karan kiara advani replaced kriti sanon lust stories kriti mom did not allow her to do adult scene
करण जौहर, कियारा आडवाणी - फोटो : social media

करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' हमेशा से ही चर्चा में रहता है। इन दिनों इसका सातवां सीजन स्ट्रीम हो रहा है, जिसमें अब तक कई सेलिब्रिटी शिरकत कर चुके हैं। अब इस शो के हालिया एपिसोड भी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो गया है, जिसमें करण जौहर के साथ कियारा आडवाणी और शाहिद कपूर कॉफी की सिप लेते और बहुत सारी बातें करते नजर आए। इस दौरान शाहिद कियारा और करण के बीच कई मजेदार बातें हुईं लेकिन इसी बीच करण जौहर ने फिल्म लस्ट स्टोरीज को लेकर एक किस्सा शेयर किया जिसके बारे में शायद ही किसी को पता हो। 


 

Koffee with karan kiara advani replaced kriti sanon lust stories kriti mom did not allow her to do adult scene
कृति सेनन, कियारा आडवाणी - फोटो : social media

करण जौहर की फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मुख्य किरदार में अभिनेता विक्की कौशल के अलावा कियारा आडवाणी नजर आईं थीं। इस फिल्म से कियारा लोगों के बीच पहचानी जाने लगीं। हालांकि करण ने खुलासा किया कि 'लस्ट स्टोरीज' के लिए कियारा आडवाणी पहली पसंद नहीं थीं। इस रोल को कृति सेनन को ऑफर किया गया था। इसके साथ ही करण जौहर ने बताया कि कैसे इस फिल्म के लिए कियारा को कास्ट किया गया।

Koffee with karan kiara advani replaced kriti sanon lust stories kriti mom did not allow her to do adult scene
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर ने बात करते हुए कहा कि उन्होंने 'लस्ट स्टोरीज' के लिए पहले कृति सेनन से बात की थी, लेकिन एक्ट्रेस ने इस फिल्म के लिए मना कर दिया क्योंकि उनकी मां ने इस इसके लिए राजी नहीं थीं। दरअसल फिल्म में एक ऐसा दृश्य है जहां लीड अभिनेत्री को पूरे परिवार के सामने वाइब्रेटर का इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया था, जिससे कृति की मां को दिक्कत थी, हालांकि कियारा ने ये किरदार बखूबी अदा किया और उस दृश्य को भी बेहतरीन तरीके से निभाया, लेकिन करण जौहर को उस समय यह विश्वास नहीं था कि कियारा आडवाणी ये सीन कर पाएंगी क्योंकि एक्ट्रेस उस समय इंडस्ट्री में नई थीं और सिर्फ एक ही फिल्म की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Koffee with karan kiara advani replaced kriti sanon lust stories kriti mom did not allow her to do adult scene
शाहिद कपूर, कियारा आडवाणी, करण जौहर - फोटो : Instagram

इस सीन के बारे में बात करते हुए करण जौहर ने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं लगा था कि कोई इस फिल्म को रिजेक्ट कर देगा क्योंकि महिलाओं को भी अपनी शारीरिक आवश्यकताओं की पूर्ति का हक है और इस लिहाज से ये सीन जरूरी था। इसी वजह से उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के कृति को फिल्म में कास्ट करने के लिए बात की थी।

विज्ञापन
Koffee with karan kiara advani replaced kriti sanon lust stories kriti mom did not allow her to do adult scene
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

कियारा ने इसलिए कहा फिल्म को हां
कृति सेनन की मां को इस सीन से आपत्ती थी और इसी वजह से करण असमंजस में थे कि आखिर फिल्म में किसे लिया जाए क्योंकि किसी और अभिनेत्री की मां को भी इससे परेशानी हो सकती है। कोई भी अपनी बेटी को ऐसा सीन नहीं करने देगा। इसके बाद करण जौहर ने कियारा आडवाणी को फोन किया, जिनका नाम उस समय आलिया आडवाणी था। उन्होंने कियारा को कहानी और पूरे सीन के बारे में बताया। कुछ देर शांत रहने के बाद कियारा ने सवाल किया कि क्या इस फिल्म को करण जौहर खुद डायरेक्ट करेंगे। करण ने उन्हें आश्वस्त  किया कि वह खुद इसका निर्देशन करेंगे तो कियारा ने झट से हां कर दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed