सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड के दो बड़े कलाकार लगातार सुर्खियों में हैं। अभिनेता अक्षय कुमार और एक्टर आमिर खान दोनों एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत करते नजर आने वाले हैं। दरअसल, अगले हफ्ते सिनमाघरों में आमिर और अक्षय की फिल्म एक-दूसरे को टक्कर देती नजर आएगी। ऐसे में अब सभी यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि दोनों में कौनसी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी। इसी बीच अब इन दोनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी हैं। तो आइए जानते हैं रिलीज से पहले किस फिल्म ने बाजी मारी है।
Rakshabandhan Vs LSC: 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' की एडवांस बुकिंग शुरू, जानें किसे मिला जनता का साथ
सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड के दो बड़े कलाकार लगातार सुर्खियों में हैं। अभिनेता अक्षय कुमार और एक्टर आमिर खान दोनों एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत करते नजर आने वाले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में हैं। दरअसल, आमिर खान की इस फिल्म का विरोध करते हुए लोग लगातार इस फिल्म को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में इस फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शकों लाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। हालांकि, एडवांस बुकिंग के पहले दिन अब तक सामने आए आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने करीब 65 लाख (ब्लॉक सीट मिलाकर) की कमाई कर ली है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि इस फिल्म को दर्शकों का प्यार भी मिल रहा है।
कुछ बड़े शहरों में हुई फिल्म की कमाई
मुंबई 10.3 लाख
एनसीआर 17.05 लाख
पुणे 3.55 लाख
जयपुर 2.27 लाख
रायपुर 1.38 लाख
भोपाल 19.52 हजार
इंडस्ट्री के खिलाड़ी कुमार यानी अभिनेता अक्षय कुमार के लिए यह साल कुछ खास नहीं रहा है। दरअसल, इस साल आई उनकी दोनों की फिल्में दर्शकों पर अपना असर छोड़ने में नाकाम रही। ऐसे में बच्चन पांडे और सम्राट पृथ्वीराज की असफलता के बाद अक्षय कुमार ही नहीं कई लोगों की आंखें उनकी अपकमिंग फिल्म रक्षाबंधन पर टिकी हुई हैं। ऐसे में एडवांस बुकिंग में हुई फिल्म की कमाई के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन लगभग 47 लाख (ब्लॉक सीट मिलाकर) का कारोबार कर लिया है।
कुछ बड़े शहरों में हुई फिल्म की कमाई
मुंबई 12.27 लाख
एनसीआर 7.46 लाख
पुणे 3.45 लाख
जयपुर 2.23 लाख
रायपुर 1.92 लाख
भोपाल 14.38 हजार
जानें क्या है जनता का फैसला
आमिर खान की फिल्म के विरोध का जहां लाल लिंह चड्ढा को नुकसान हो सकता है तो वहीं अक्षय की फिल्म रक्षाबंधन को इसका फायदा भी मिल सकता है। हालांकि, रिलीज के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि किसे जनता का साथ मिला और किसे लोगों ने नकार दिया है। इसी फिल्म को लेकर किए गए एक पोल में सामने आंकड़ों से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि आमिर और अक्षय की फिल्म में से किसे दर्शकों का साथ मिल रहा है। पोल के मुताबिक अगले हफ्ते 11 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म में करीब 39.09% लोग रक्षाबंधन देखना पसंद करेंगे। वहीं, 24.63% लोग ऐसे हैं जो लाल सिंह चड्ढा के सपोर्ट में हैं।