{"_id":"5b00e3904f1c1bd1408b68e7","slug":"aamir-khan-refused-to-do-play-sanjay-dutt-father-role-in-ranbir-kapoor-film-sanju","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तो इसलिए फिल्म 'संजू' में आमिर ने काम करने से कर दिया था इनकार, निभाने वाले थे ये खास रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तो इसलिए फिल्म 'संजू' में आमिर ने काम करने से कर दिया था इनकार, निभाने वाले थे ये खास रोल
Sun, 20 May 2018 09:02 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 20 May 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित और रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'संजू' काफी चर्चा में है। फिल्म का टीजर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच फिल्म को देखने का उत्साह भी बढ़ गया है। वहीं फिल्म को लेकर आए दिन नए खुलासे भी होते रहते हैं। फिल्म 'संजू' से जुड़ा एक और नया खुलासा सामने आया है।
2 of 5
फिल्म 'संजू' में रणबीर कपूर के अलावा और भी कई बड़े कलाकार हैं। फिल्म में परेश रावल संजय दत्त के पिता यानी एक्टर सुनिल दत्त का किरदार निभा रहे हैं। खबरों की मानें तो 'संजू' के निर्देशक राजकुमार हिरानी फिल्म में संजय दत्त के पिता का रोल परेश रावल से पहले आमिर खान को देने वाले थे।
3 of 5
बताया जा रहा है कि आमिर खान को जब राजकुमार हिरानी ने 'संजू' की स्क्रिप्ट सुुनाई तो आमिर को फिल्म की कहानी काफी पसंद आई। कहानी सुनने के बाद आमिर ने राजकुमार हिरानी से फिल्म में काम करने की इच्छा जाहिर की। राजकुमार ने उन्हें संजय दत्त के पिता को रोल करने की सलाह दी। यह सुनने के बाद आमिर ने यह रोल करने को मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजकुमार हिरानी ने बताया कि आमिर खान ने इसलिए 'संजू' के पिता का रोल करने के मना कर दिया क्योंकि उन्होंने फिल्म 'दंगल' में भी पिता का रोल निभाया था। इसलिए आमिर ने फिल्म में दोबारा पिता का रोल करने से मना कर दिया था। जैसा की हम सभी लोग जानते हैं कि आमिर हमेशा नया और अलग रोल करना पसंद करते हैं इसलिए उन्होंने दोबारा एक ही रोल करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
आपको बता दें कि फिल्म 'संजू' में रणबीर कपूर के अलावा अनुष्का शर्मा, दिया मिर्जा, सोनम कपूर, मनीषा कोइराला, परेश रावल और विक्की कौशल जैसे स्टार्स मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में संजय दत्त के बचपन से लेकर जेल में सजा काटने तक की हर घटना को बयां किया गया है। यह फिल्म 29 जून 2018 को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।