फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1000 करोड़ की फिल्म के लिए आमिर ने ठुकराई ब्लॉकबस्टर फिल्म, 'कृष्ण' बनने की खबर से छिड़ी 'महाभारत'

Fri, 23 Mar 2018 03:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Mar 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
aamir khan rejected the gulshan kumar biopic mogul for mahabharat
आमिर खान

इन दिनों आमिर खान अपनी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' से ज्यादा अगले प्रोजेक्ट 'महाभारत' को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि आमिर ने अभी तक इस बारे में कुछ नहीं कहा है। खबर है कि आमिर का ये प्रोजेक्ट 1000 करोड़ रुपए का है। इसके लिए आमिर ने कई फिल्मों को रिजेक्ट किया।

aamir khan rejected the gulshan kumar biopic mogul for mahabharat
अक्षय कुमार

इससे पहले आमिर खान को गुलशन कुमार की बायोपिक 'मुगल' के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन उन्होंने 'महाभारत' के लिए 'मुगल' में काम करने से मना कर दिया। इसके बाद यह फिल्म अक्षय कुमार के पास चली गई। अक्षय कुमार ने इस फिल्म में पैसा भी लगाया है।

aamir khan rejected the gulshan kumar biopic mogul for mahabharat
आमिर खान

आमिर ने इस फिल्म के बारे में इशारा करते हुए कहा था, 'महाभारत में कृष्ण और कर्ण का किरदार मुझे बेहद पसंद है और यदि मौका मिला तो वह यही निभाएंगे।' खबर है कि आमिर 'महाभारत' में कृष्ण का ही रोल निभाएंगे। फिल्म के 1000 करोड़ के बजट का खर्च मुकेश अंबानी उठाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
aamir khan rejected the gulshan kumar biopic mogul for mahabharat
आमिर खान

जबसे आमिर खान के कृष्ण बनने की खबर सामने आई है तबसे सोशल मीडिया पर घमासान मचा हुआ है। इस बारे में फ्रेंच मूल के पॉलिटिकल राइटर फ्रेंकॉइस गॉतियर ने ट्विटर पर लिखा, 'आमिर खान को, जो कि एक मुसलमान हैं, हिंदुओं के सबसे प्राचीन और चर्चित महाकाव्य के किरदार को निभाने का मौका क्यों मिलना चाहिए।'
 



 

 

 

विज्ञापन
aamir khan rejected the gulshan kumar biopic mogul for mahabharat
आमिर खान

'क्या बीजेपी भी धर्मनिरपेक्षता के नाम पर कांग्रेस के रास्ते पर ही चलेगी? क्या मुसलमान एक हिंदू को मोहम्मद का रोल निभाने देंगे?' फ्रेंकॉइस के इस ट्वीट के बाद आमिर खान के फैंस उनके सपोर्ट में आ खड़े हुए। इतना ही नहीं जावेद अख्तर ने भी आमिर का साथ देते हुए कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की।

 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed