फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

17 साल छोटा है टाइगर की मां का एक्स ब्वॉयफ्रेंड, फिर से नाम उछला तो बोला- 'ये उनके कर्मों का फल है'

Fri, 23 Mar 2018 03:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Mar 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
Sahil Khan statement On CDR Row i dont know what was ayesha shroff intention
साहिल खान

सीडीआर मामले में जैकी श्रॉफ की पत्नी का नाम आने के बाद हंगामा मच गया है। आरोप है कि आयशा ने फिल्म 'स्टाइल' के एक्टर साहिल खान की गैरकानूनी तरीके से कॉल डिटेल निकलवाई और वकील रिजवान सिद्दीकी को सौंपी। इस पर अब साहिल का बयान भी सामने आ गया है।

Sahil Khan statement On CDR Row i dont know what was ayesha shroff intention
साहिल खान

उन्होंने यूट्यूब पर एक वीडियो रिलीज किया। इसमें उन्होंने कहा है, 'आयशा ने जो किया है वह बहुत बड़ा क्राइम है। ये सब जगह चल रहा है। बहुत सारे लोग मुझे फोन कर रहे हैं। चार साल हो गए हैं इस बात को। मैं इन सबसे आगे बढ़ गया हूं। मैंने उन्हें माफ कर दिया है।'

Sahil Khan statement On CDR Row i dont know what was ayesha shroff intention
Sahil Khan

साहिल ने आगे कहा, 'मुझे नहीं पता इसके पीछे उनका क्या मकसद था। अब ये तभी पता चलेगा जब पुलिस जांच करेगी। ये सब कर्मा है। मैं तो ये सब भूल चुका था लेकिन शायद कर्मा ने कुछ अलग ही प्लान किया हुआ है। कर्मों का फल तो सबको मिलता ही है।'


विज्ञापन
विज्ञापन
Sahil Khan statement On CDR Row i dont know what was ayesha shroff intention
Sahil Khan

बता दें कि इससे पहले आयशा श्रॉफ का बयान भी आया था। उन्होंने कहा, 'क्या मैं पागल हूं जो साहिल खान की जासूसी करूंगी। क्या उससे मेरे पैसे मिल जाते। मैं क्यों साहिल का कॉल रिकॉर्ड निकालूंगी। मुझे इस CDR कांड के बारे में कुछ नहीं पता जिसके बारे में हर दूसरा बंदा बात कर रहा है।'

विज्ञापन
Sahil Khan statement On CDR Row i dont know what was ayesha shroff intention
Sahil khan and Ayesha

साल 2014 में आयशा और साहिल खान के अफेयर की खबरें सामने आई थीं। साहिल आयशा से 17 साल छोटे हैं और उनके बिजनेस पार्टनर थे। कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। आयशा ने साहिल पर कुछ पैसे हड़पने का भी आरोप लगाया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed