{"_id":"5ad5ba2f4f1c1b340a8b4f7c","slug":"aamir-khan-signs-gulshan-kumar-biopic-mogul-on-this-condition","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मुगल' में एक बड़ी शर्त पर काम करने को तैयार हुए आमिर, सलमान और अक्षय ठुकरा चुके थे फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मुगल' में एक बड़ी शर्त पर काम करने को तैयार हुए आमिर, सलमान और अक्षय ठुकरा चुके थे फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जिस प्रोजेक्ट से 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार ने अपने हाथ खींच लिए, जिस फिल्म के लिए सलमान का नाम सामने आया, उसमें फाइनली अब आमिर खान नजर आएंगे। 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान गुलशन कुमार की बायोपिक 'मुगल' करने को तैयार हो गए हैं। मगर उन्होंने मेकर्स के सामने एक बड़ी शर्त रखी है।
2 of 5
aamir khan
आमिर खान की शर्त है कि गुलशन कुमार की बायोपिक में म्यूजिक कंपोजर जोड़ी नदीम-श्रवण के नदीम सैफी का जिक्र नहीं होगा। आमिर खान चाहते हैं कि गुलशन कुमार की बायोपिक में उनके किए अच्छे कामों और उनकी उपलब्धियों का तो जिक्र हो, मगर उनकी दिन दहाड़े की कई हत्या के बाद शक के घेरे में आए नदीम का नाम स्क्रिप्ट में शामिल ना हो।
3 of 5
aamir khan
साल 1997 में मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) में शिव मंदिर के पास गुलशन कुमार की हत्या कर दी गई थी। इस मर्डर में म्यूजिक कंपोजर नदीम सैफी का नाम सामने आया था। कहा गया कि अंडरवर्ल्ड के साथ मिलकर नदीम ने हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Aamir Khan
गुलशन कुमार की हत्या के बाद नदीम सैफी देश छोड़कर फरार हुए और लंदन में जा बसे। खबर है कि गुलशन कुमार की बायोपिक के बाद नदीम अपनी बायोपिक भी रिलीज करेंगे। बहरहाल, आमिर नहीं चाहते कि उनकी फिल्म किसी पचड़े में पड़े। लिहाजा, वह गुलशन कुमार की पूरी जिंदगी को दिखाने के बजाए, उनकी जिंदगी के एक पहलू पर ही फोकस करना चाहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आमिर खान
गौरतलब है कि फिल्म के लिए प्रोड्यूजर भूषण कुमार (गुलशन कुमार के बेटे) ने सबसे पहले अक्षय कुमार को अप्रोच किया था। अक्षय को अपनी फीस और फिल्म की कहानी से दिक्कत थी और यह बात वो भूषण कुमार को बता चुके थे। लेकिन भूषण इसे इग्नोर कर रहे थे। इसलिए साइन करने के बाद भी अक्षय ने फिल्म छोड़ दी। अक्षय के बाद इस फिल्म में सलमान का नाम जोड़ा गया लेकिन वहां भी बात नहीं बनी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।