प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष के खास मौके पर शनिवार को कला और सिने हस्तियों के साथ मुलाकात की। इस कार्यक्रम का आयोजन पीएम आवास पर ही किया गया, जिसमें शाहरुख खान, आमिर खान, कंगना रनौत, एकता कपूर, राजकुमार हिरानी, बोनी कपूर, इम्तियाज अली, अनुराग बसु, सोनम कपूर समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान एक शानदार नजारा तब देखने को मिला जब आमिर और शाहरुख पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेते नजर आए।
जब पीएम के साथ सेल्फी लेने लगे शाहरुख-आमिर तो मोदी जी का कुछ ऐसा था रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से आमिर और शाहरुख के अलावा दूसरे स्टार्स के साथ भी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने लिखा- 'हमारा फिल्म और मनोरंजन उद्योग विविध और जीवंत है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका व्यापक प्रभाव है। हमारी फिल्में, संगीत और नृत्य लोगों और समाज को जोड़ने का बहुत अच्छा तरीका है।
Our film and entertainment industry is diverse and vibrant.
Its impact internationally is also immense.
Our films, music and dance have become very good ways of connecting people as well as societies.
Here are more pictures from the interaction today. pic.twitter.com/711sKni29l
इसके अलावा शाहरुख ने अपने ट्वीटर अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उनके साथ पीएम मोदी और आमिर हंसते हुए नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में शाहरुख ने लिखा है- 'धन्यवाद नरेंद्र मोदी हमें होस्ट करने के लिए और चेंज विदिन के मंच से एक ओपन डिस्कशन के लिए जिसके सहारे इस पर भी चर्चा हुई कि कैसे आर्टिस्ट्स महात्मा गांधी के मेसेज को दुनिया में फैलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसके अलावा यूनिवर्सिटी ऑफ सिनेमा का आयडिया भी बेहतरीन है।'
Thank u @narendramodi for hosting us & having such an open discussion on #ChangeWithin & the role artistes can play in spreading awareness of the msgs of The Mahatma. Also the idea of a University of Cinema is extremely opportune! pic.twitter.com/kWRbNk3xzo
कार्यक्रम में आमिर खान ने अपनी बात रखते हुए कहा- 'महात्मा गांधी के विचारों को प्रचारित करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की कोशिशों की मैं सराहना करता हूं। चूंकि हम सिनेमा का हिस्सा हैं और क्रिएटिव माने जाते हैं, ऐसे में हम काफी कुछ कर सकते हैं। मैं मोदी जी को भरोसा दिलाता हूं कि हम इस दिशा में जरूर कुछ करने का प्रयास करेंगे।'
It was a wonderful interaction, says @aamir_khan.
A great way to involve everyone, says @iamsrk.
Two top film personalities talk about the meeting with PM @narendramodi.
Watch this one... pic.twitter.com/hzhJsKDqsG
फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर ने कहा- 'पहली बार ऐसा लगा कि हमारी इंडस्ट्री को हमसे ज्यादा कोई जानता है, हमारी पॉवर को कोई जानता है और हमें प्रेरित कर रहा है कि हम आगे बढ़कर देश, समाज, इंडस्ट्री और खुद के लिए कुछ कर सकते हैं।'
PM @narendramodi understands the power of our industry, says @ektaravikapoor after interacting with the Prime Minister. pic.twitter.com/IrD6BYmP6H