फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aapka Apna Zakir: बॉलीवुड सितारों ने डुबोया जाकिर खान का पहला टीवी शो, सोनी के ये सारे धारावाहिक भी हो गए बंद

Mon, 16 Sep 2024 07:32 AM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Mon, 16 Sep 2024 07:32 AM IST
विज्ञापन
Aapka Apna Zakir and The Great Indian Kapil Sharma Show face challenges because of Bollywood stars promotions
जाकिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कभी देश के कॉमेडियन नंबर वन रहे कपिल शर्मा की नेटफ्लिक्स पर दूसरी पारी को भी कुछ खास तवज्जो दर्शकों से मिलती दिख नहीं रही है। वह टेलीविजन छोड़कर ओटीटी पर आए और फ्लॉप रहे। उधर, ओटीटी छोड़कर टीवी पर गए स्टैंड अप कॉमेडियन जाकिर खान महीना भर भी मैदान में नहीं टिक पाए। दोनों शोज की विफलता का बड़ा कारण इन शोज में हिंदी सिनेमा के सितारों की भीड़ को माना जा रहा है। हर फिल्म की रिलीज से पहले चैनल चैनल भटकने वाले हिंदी फिल्मी सितारों के लिए भी ये खतरे की घंटी है। टीवी चैनलों की क्रिएटिव टीमों के बीच इस बीच एक नया डिस्कशन ये शुरू हो गया है कि क्या हिंदी फिल्मों के सितारे से टीवी दर्शक इतना चिढ़ने लगे हैं कि शो बंद करने की नौबत आ जाती है।

Aapka Apna Zakir and The Great Indian Kapil Sharma Show face challenges because of Bollywood stars promotions
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी फिल्मी सितारों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के सहारे अपना शो चमकाने को कोशिश में रहे स्टैंड अप कॉमेडियन जाकिर खान का शो महीने भर में ही बंद होने की जब बीते हफ्ते खबर आई तो तमाम टीवी चैनलों की मार्केटिंग टीमों में सन्नाटा फैल गया। कोई दर्जन भर लेखकों के साथ शुरू हुई शो के कुल जमा आधा दर्जन एपिसोड ही शूट हुए और उसके बाद सोनी चैनल ने इसे बंद करने का फरमान सुना दिया। सोनी चैनल ने इस बीच तमाम और शोज भी बंद कर दिए हैं। अब इस शो पर सिर्फ ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ और ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ही नए शोज बचे हैं। आने वाले शो ‘इंडियन आयडल’ को छोड़कर चैनल पर अब कोई नया शो नहीं बनेगा। इन कार्यक्रमों में हिंदी सिनेमा के सितारों की उपस्थिति नियंत्रित रखने का फरमान चैनल प्रबंधन की तरफ से जारी हो चुका है।

Aapka Apna Zakir and The Great Indian Kapil Sharma Show face challenges because of Bollywood stars promotions
लाइगर फैन इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा में बनने वाली फिल्मों को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए इन दिनों कोई भी नया तरीका निर्माता सोच नहीं पा रहे हैं। हर फिल्म से पहले देश के कुछ गिने चुने शहरों में सितारों की मॉल, स्कूलों और कॉलेजों में घुमाई होती। इसकी सोशल मीडिया पर छपाई होती और बस। अभिनेता विजय देवरकोंडा कहते हैं, “ये सब कितना सफल होता है, मैं खुद समझने की कोशिश करता रहा हूं। लेकिन, हमारे करार में इसका उल्लेख होता है और फिल्म कि रिलीज से पहले हमें कुछ दिन फिल्म निर्माताओं को देने ही होते हैं। इस दौरान वे क्या करते हैं, इस पर हमारा जोर नहीं होता।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Aapka Apna Zakir and The Great Indian Kapil Sharma Show face challenges because of Bollywood stars promotions
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सोशल मीडिया और टीवी चैनलों पर इफरात की मौजूदगी का सबसे बड़ा असर उन सितारों के करियर पर पड़ता रहा है जिनके मां-बाप या रिश्तेदार पहले से फिल्मों में हैं। जान्हवी कपूर का सोशल मीडिया उनकी ग्लैमर तस्वीरों से भरा रहता है। जब वह बदन की नुमाइश नहीं कर रही होती हैं तो धोती पहनकर किसी मंदिर में नजर आती है। सारा अली खान के सलाहकार भी उन्हें मंदिर मंदिर लेकर घूमते रहते हैं, लेकिन दोनों का बड़े परदे पर करियर अब वहां पहुंच गया है, जहां कोई बड़ा चमत्कार ही इन्हें बचा सकता है। ट्रेड विशेषज्ञ कोमल नाहटा कहते हैं, “किसी भी फिल्म, सीरीज या टीवी शो को चलाने का एक ही मंत्र है और वह है प्रयोगवादी सोच। अगर आप दर्शकों को कुछ नया नहीं दे पा रहे हैं तो बासी कढ़ी में कितना भी तड़का मार लिया जाए, उसका स्वाद दर्शकों को भाएगा ही नहीं।”

विज्ञापन
Aapka Apna Zakir and The Great Indian Kapil Sharma Show face challenges because of Bollywood stars promotions
जाकिर खान, कपिल शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्मी सितारों की मौजूदगी पर आधारित शो ‘आपका अपना जाकिर’ के महीने भर में ही बंद हो जाने का सबसे बड़ा कारण इसमें फिल्मी सितारों की मौजूदगी को ही माना जा रहा है। ‘द कपिल शर्मा शो’ की तर्ज पर शुरू हुए इस शो का हश्र तकरीबन वैसा ही रहा जैसा नेटफ्लिक्स पर दोबारा शुरु हुए ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ का होता दिख रहा है। दोनों शोज की टीआरपी या कहें कि दर्शकों की संख्या उनके सोलो शोज के मुकाबले कहीं ठहरती नहीं दिख रही है। 
Deepika Padukone: क्या अपनी बिटिया के लिए नैनी नहीं रखेंगी दीपिका? ऐश्वर्या की राह पर चलेंगी?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed