फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय कुमार की हीरोइन ने गुपचुप रचाई थी शादी, हिट फिल्म देने के बाद भी छोड़ा बॉलीवुड

Wed, 20 Nov 2019 02:52 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 20 Nov 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
aarti chabria birthday special know about her unknown facts
aarti chabria - फोटो : social media
बॉलीवुड में एक्ट्रेस का करियर छोटा माना जाता है। कुछ ही हीरोइन ऐसी होती हैं जो फिल्म जगत में लंबा सफर तय कर पाती हैं। बॉलीवुड में एक एक्ट्रेस ऐसी भी है जो हिट फिल्म देने और कई विज्ञापनों में काम करने के बाद भी बॉलीवुड से दूर हो गईं । हम बात कर रहे हैं आरती छाबड़िया की । आरती 21 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं । इस मौके पर जानते हैं उनके बारे में कुछ अनसुने तथ्य... 

 
aarti chabria birthday special know about her unknown facts
Aarti Chabria - फोटो : instagram
आरती ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया । जिसमें अक्षय कुमार के साथ 'आवारा पागल दीवाना' और गोविंदा के साथ फिल्म 'राजा भैय्या' जैसी फिल्में शामिल हैं । इसके अलावा उन्होंने कन्नड़, तेलुगू और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया । लेकिन इन भाषाओं में आरती कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं ।
aarti chabria birthday special know about her unknown facts
Aarti Chabria - फोटो : instagram
उन्होंने महज तीन साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। बता दें कि आरती अब तक 300 से ज्यादा टीवी विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं। इतना ही नहीं आरती ने सॉन्ग 'नशा ही नशा है, हैरी आनंद की 'चाहत' और सिंगर अदनान सामी के प्राइवेट एलबम में भी अपने हुस्न का जलवा बिखेरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
aarti chabria birthday special know about her unknown facts
Aarti Chabria and Visharad Beedassy - फोटो : instagram
आरती ने 2002 में आई फिल्म 'तुमसे अच्छा कौन है' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह माधुरी के साथ फिल्म 'लज्जा', अक्षय के साथ 'अवारा पागल दिवाना', गोविंदा के साथ 'राजा भैया', सलमान के साथ 'पार्टनर', 'हे बेबी', 'मिलेंगे-मिलेंगे' में नजर आई थीं लेकिन आरती को सफलता नहीं मिली। 
 
विज्ञापन
aarti chabria birthday special know about her unknown facts
Aarti Chabria and Visharad Beedassy - फोटो : instagram
बता दें कि आखिरी बार आरती 2013 में आई फिल्म 'दस तोला' में दिखी थीं। इससे पहले 2011 में आरती रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में भी देखी गई थीं। जहां उन्होंने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed