अर्पिता खान और आयुष शर्मा शहर के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। दोनों की शादी 18 नवंबर, 2014 को हैदराबाद के ताज फलकनुमा पैलेस में हुई थी। अर्पिता और आयुष के दो प्यारे बच्चे आहिल और आयत हैं। 27 दिसंबर, 2023 को अर्पिता खान और आयुष की बेटी आयत चार वर्ष की हो जाएंगी और उससे पहले, अर्पिता और आयुष ने उनके लिए गुलाबी थीम वाले जन्मदिन पार्टी की मेजबानी की। पार्टी में बी-टाउन के कई सितारे शामिल हुए।
Ayat Pre B'day Bash: अर्पिता खान-आयुष शर्मा की बेटी आयत के प्री-बर्थडे बैश में पहुंचे सितारे, देखें तस्वीरें
अर्पिता खान और आयुष शर्मा ने बेटी आयत का प्री-बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस बैश में मनोरंजन जगत की तमाम हस्तियों ने शिरकत कर चार चांद लगाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रख्यात टेनिस खिलाड़ी, सानिया मिर्जा और उनके बेटे, इजहान मिर्जा मलिक, अर्पिता खान और आयुष शर्मा की बेटी आयत के जन्मदिन समारोह में शामिल हुए। पार्टी में सानिया एक फंकी प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट में बेहद खूबसूरत लगीं। वहीं, इजहान सफेद-काली-प्रिंटेड टी-शर्ट पहने कार्यक्रम स्थल के बाहर खड़े पैपराजी के लिए सुंदर पोज देते नजर आए।
अर्पिता और आयुष की बेटी की बर्थडे पार्टी में खूबसूरत अभिनेत्री सनी लियोनी भी अपने तीनों बच्चों निशा, नोआ और अशर के साथ पहुंचीं। सनी को अपने बच्चों के साथ कैमरे के लिए पोज देते देखा गया। डीवा ने न्यूड रंग की ज्योमेट्री प्रिंटेड स्कर्ट और टॉप पहना था। सॉफ्ट मेकअप और घुंघराले खुले बालों ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। सनी के बच्चों को ग्राफिक प्रिंटेड टी-शर्ट में देखा गया। वहीं, उनकी बच्ची ने ऑलिव ग्रीन रंग की शर्ट ड्रेस पहन रखी थी।
Nikita Bhamidipati: 'कुंडली भाग्य' फेम बसीर अली पर एक्स निकिता भामिदिपति का बड़ा आरोप, रिश्ते को बताया टॉक्सिक
अर्पिता खान और आयुष शर्मा की बेटी की स्टार-स्टडेड बर्थडे पार्टी में नील नितिन मुकेश भी पहुंचे। अभिनेता अपनी पत्नी रुक्मिणी सहाय और बच्ची नूरवी के साथ फैमिली गोल देते नजर आए। आयत शर्मा की बर्थडे पार्टी में रितेश और जेनेलिया देशमुख अपने बेटों रियान और राहिल के साथ पहुंचे। पैप्स के लिए पोज देते हुए रियान और राहिल को एक दफा फिर हाथ जोड़ अभिवादन करते देखा गया।
Dunki Drop Day 2: दूसरे दिन ही लुढ़क गया ‘डंकी’, इन पांच निर्देशकों ने भी तोड़ा शाहरुख के चाहनेवालों का भरोसा
आयुष शर्मा और अर्पिता खान की बेटी आयत के बर्थडे बैश में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा भी पहुंचे। शिल्पा, शर्ट ड्रेस में हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लगीं। वहीं, राज को काली शर्ट और जींस में स्पॉट किया गया। शिल्पा और राज के बच्चे, वियान और समिशा, कैमरे के सामने पोज देते हुए बेहद प्यारे लग रहे थे। इसके अलावा ईशा देओल, महीप कपूर और काजल अग्रवाल ने पार्टी में पहुंचकर इसकी रौनक बढ़ाई।
Jacqueline Sukesh: सुकेश चंद्रशेखर ने खाई जैकलीन को बेनकाब करने की कसम, अनदेखे सबूतों को जल्द करेगा उजागर!