सब्सक्राइब करें

सलमान के जीजा ने इशारो-इशारों में कटरीना कैफ को लेकर कह दी बड़ी बात, कुछ तो खिचड़ी पक रही है...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 14 Sep 2018 05:25 PM IST
विज्ञापन
aayush sharma said i cant work with katrina kaif at loveratri promotional event
aayush sharma

सलमान खान अपने जीजा आयुष शर्मा को फिल्म 'लवरात्रि' से लॉन्च करने जा रहे हैं । इस फिल्म में आयुष के साथ वरीना हुसैन भी नजर आएंगी । वरीना की भी ये पहली बॉलीवुड फिल्म है । वरीना और आयुष इस समय अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं ।

aayush sharma said i cant work with katrina kaif at loveratri promotional event
aayush sharma and warina hussain

फिल्म का ट्रेलर और गाने दर्शकों को काफी पसंद आए हैं । फिल्म के लिए सलमान ने ही आयुष को ट्रेनिंग दी है । हालांकि सलमान ने आयुष को लॉन्च करने में काफी समय लगा दिया । खबर थी कि सलमान, आयुष को कटरीना कैफ के साथ लॉन्च करना चाहते थे ।

aayush sharma said i cant work with katrina kaif at loveratri promotional event
Aayush Sharma

जब कटरीना को ये बात पता चली तो उन्होंने आयुष के साथ काम करने से मना कर दिया । अब इस मामले पर आयुष शर्मा ने चुप्पी तोड़ी है । फिल्म के प्रमोशन के दौरान आयुष ने कहा, 'हम साथ में फिल्म नहीं कर सकते' । इसके बाद आयुष हंसने लगे ।

विज्ञापन
विज्ञापन
aayush sharma said i cant work with katrina kaif at loveratri promotional event
Aayush Sharma

आयुष बोले- 'वजह तो जाहिर है ।'  आयुष ने साफ शब्दों में तो कुछ नहीं कहा लेकिन इससे ये तो पता चल गया कि कटरीना के साथ काम ना करने की कोई बड़ी वजह है । आयुष ने इस बात से भी इंकार नहीं किया कि उन्हें कटरीना के साथ लॉन्च करने की बात नहीं चल रही थी ।

विज्ञापन
aayush sharma said i cant work with katrina kaif at loveratri promotional event
aayush sharma and warina hussain

ये बात किसी से छिपी नहीं है कि सलमान खान और कटरीना कैफ एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं । बाद में कटरीना ने सलमान को छोड़ रणबीर कपूर का हाथ थाम लिया था । फिर रणबीर से ब्रेकअप हुआ तो फिर से सलमान खान के साथ दोस्ती हो गई । अब ये दोस्ती और गहरी हो गई है ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed