{"_id":"5c7cd04bbdec22737d20e070","slug":"abhishek-bachchan-and-aishwarya-confirmed-for-sanjay-leela-bhansali-sahir-ludhianvi-biopic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साहिर-अमृता के इश्क को परदे पर लाएंगे भंसाली, क्या अभिषेक-ऐश्वर्या की जोड़ी फिर होगी साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साहिर-अमृता के इश्क को परदे पर लाएंगे भंसाली, क्या अभिषेक-ऐश्वर्या की जोड़ी फिर होगी साथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Abhishek Bachchan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म पद्मावत की सफलता के बाद निर्देशक संजय लीला भंसाली एक और फिल्म बनाने जा रहे हैं। यह फिल्म मशहूर कवि और लेखक साहिर लुधियानवी के जीवन पर बनने वाली है। इस सिलसिले में 2 साल पहले ही भंसाली ने मनमर्जियां एक्टर अभिषेक बच्चन से बात की थी लेकिन बाद में इसकी कोई खबर सामने नहीं आई। लेकिन एक बार फिर साहिर लुधियानवी की बायोपिक ने बाजार गर्म कर दिया है।
2 of 5
Aishwarya Abhishek
इस खबर के साथ एक बड़ी खबर ये भी है कि ऐश्वर्या राय बच्चन को भी साहिर लुधियानवी की बायोपिक के लिए अभिषेक बच्चन के साथ अप्रोच किया गया है। साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम की प्रेम कहानी बहुत ही दिलचस्प है लेकिन बहुत कम लोग ही ऐसे मिलेंगे जिन्हें दोनों की प्रेम कहानी के किस्से पता हो। ऐसे में भंसाली ये मौका कैसे छोड़ सकते थे।
3 of 5
abhishek bACHCHAN
इससे पहले अभिषेक बच्चन ने निर्देशक संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में काम करने की इच्छा जाहिर की थी। जूनियर बच्चन ने कहा था- संजय लीला भंसाली ने साहिर लुधियानवी की फिल्म को लेकर मुझसे बात जरूर की थी, लेकिन बाद में जाने क्या हुआ उन्होंने मुझसे कोई बात नहीं की। अभिषेक बच्चन ने बताया- शायद वह अपने दूसरे प्रॉजेक्ट में बिजी हो गए थे। अब मैं जरूर बात करूंगा और पूछूंगा संजय जी से कि क्या हुआ साहिर वाली कहानी का। मुझे वह कहानी बहुत पसंद आई थी और मुझे उस फिल्म में जरूर काम करना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमृता प्रीतम और साहिर लुधियानवी
गीतकार साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प मानी जाती है। कहा जाता है अमृता, साहिर की अधजली सिगरेट बचा कर रखती थीं और बाद में उन्हें खुद पीती थीं। बाद में अमृता की शादी बिजनेसमैन प्रीतम सिंह से हो जाती है लेकिन वो इश्क साहिर से करती हैं और इमरोज के साथ बाकी जिंदगी बिताती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
abhishek, sanjay leela bhansali
इस अधूरी प्रेम कहानी को परदे पर लाने का काम कर रहे हैं संजय लीला भंसाली। फिल्म में अभिषेक बच्चन साहिर लुधियानवी की भूमिका में नजर आ सकते हैं। अमृता के किरदार के लिए ऐश्वर्या सबसे फिट बैठती हैं। सूत्रों की मानें तो अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय, दोनों ही भंसाली के इस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।