{"_id":"5c7cce50bdec2253a33c6891","slug":"akash-ambani-pre-wedding-alia-bhatt-malaika-arora-navya-naveli-will-steal-your-heart","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आकाश अंबानी के प्री-वेडिंग की Unseen तस्वीरें आई सामने, देखिए कैसे मलाइका और नव्या ने लूटी थी महफिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आकाश अंबानी के प्री-वेडिंग की Unseen तस्वीरें आई सामने, देखिए कैसे मलाइका और नव्या ने लूटी थी महफिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
प्री वेडिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन की चर्चा अभी तक हो रही है। स्विट्जरलैंड में विंटर कार्निवाल का आयोजन किया गया था जिसमें बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। इस समारोह के कई दिन बीत जाने के बाद भी सोशल मीडिया पर लगातार इस फंक्शन से जुड़ी फोटो सामने आ रही हैं। हाल ही में कुछ फोटो सामने आई हैं जिसमें बॉलीवुड की हसीनाएं खूबसूरत अंदाज में दिख रही थीं।
2 of 7
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पार्टी में शामिल होने के लिए आलिया भट्ट अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ पहुंची थीं। इस खास मौके पर आलिया रेड कलर की ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने कैट आई शेड का चश्मा भी पहन रखा था। इस लुक में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
3 of 7
जैकलीन
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस पार्टी में जैकलीन फर्नांडिस भी खास अंदाज में नजर आईं। उन्होंने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहन रखा था। मेजेस्टिक फॉसिल ग्रे कलर की इस ड्रेस में वह शानदार लग रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
नव्या
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा ने भी इस पार्टी में शिरकत की थी। वह ब्लैक कलर के थाई हाई स्लिट गाउन में काफी हॉट लग रही थीं। उन्होंने इस ड्रेस के साथ ऊंची हील भी पहन रखी खी।
विज्ञापन
5 of 7
karishma kapoor
करिश्मा कपूर ने भी मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। करिश्मा के लहंगे की स्कर्ट का कलर रानी पिंक कलर का था जबकि चोली और दुपट्टा ब्लैक कलर में नेट का था। फुल स्लीव्स चोली पर आखिर में गोल्डन वर्क किया हुआ था और कुछ ऐसा ही दुपट्टे के आखिरी सिरे पर भी गोल्डन वर्क किया हुआ था। आलिया की ही तरह करिश्मा ने भी कानों में ब्लैक और पिंक कलर की बड़ी सी इयररिंग पहन रखी थी और हेयरस्टाइल में चोटी बना रखी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।