फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

18 साल बाद इंडस्ट्री में लौटीं एक्ट्रेस ने आखिर ऐसा क्या किया कि भड़क गए रजनीकांत के फैंस

Mon, 04 Mar 2019 12:48 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Mon, 04 Mar 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
isha koppikar trolled on rajinikanth and ajith remarks comments
isha koppikar - फोटो : social media

कंपनी और कयामत जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर लंबे समय से बॉलीवुड में दिखाई नहीं दी हैं। बॉलीवुड में भले ही वो काम नहीं कर रही हों लेकिन ईशा अब 18 साल बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करने जा रही हैं। 

isha koppikar trolled on rajinikanth and ajith remarks comments
isha koppikar - फोटो : social media

ईशा एक्टर शिवकार्तिकेय के साथ अपकमिंग फिल्म में काम करेंगी जो साइंस और फिक्शन पर बेस्ड है। इसी बीच ईशा ने एक इंटरव्यू में ऐसा कुछ कहा कि सोशल मीडिया पर लोग उन्हें टैग करके अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। ईशा ने साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अजीत के बारे में कहा कि 'मैं थाला अजीत को पसंद करती हूं लेकिन मुझे नहीं पता कि वो अभी भी फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हैं या नहीं।'

isha koppikar trolled on rajinikanth and ajith remarks comments
isha koppikar - फोटो : social media

ईशा यही नहीं रुकीं उन्होंने तो अपने को-एक्टर शिवकार्तिकेय की तुलना रजनीकांत से कर दी। उन्होंने कहा कि 'शिवकार्तिकेय की एक्टिंग रजनीकांत की याद दिलाती हैं।' ईशा कोप्पिकर के ऐसा कहते ही रजनीकांत के फैंस भड़क गए और सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
isha koppikar trolled on rajinikanth and ajith remarks comments
isha koppikar - फोटो : social media

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि 'आप अजीत को नहीं जानती तो तमिल फिल्म इंडस्ट्री में क्या कर रही हैं? यही नहीं शिवकार्तिकेय और रजनीकांत की तुलना कैसे?



 

विज्ञापन
isha koppikar trolled on rajinikanth and ajith remarks comments
isha koppikar - फोटो : social media

एक अन्य ने लिखा कि 'प्रिय ईशा कोप्पिकर, अजीत पर आपके विचार सुने, बतौर एक्टर ये उनकी बेइज्जती है। आप तो शिवकार्तिकेय और रजनीकांत की भी तुलना करने लगीं। आपकी इन बातों से साबित होता है कि आपने किस तरह नजरअंदाज किया।'




 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed