बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी बेहद शानदार है। दोनों की पहली मुलाकात साल 1997 में हुई थी। हालांकि, इस मुलाकात के वक्त दोनों एक-दूसरे के प्यार में नहीं पड़े थे। इस मुलाकात के सालों बाद अभिषेक और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी शुरु हई और उन्होंने फिर साल 2007 में शादी कर ली। इस वक्त उनकी दस साल की बेटी आराध्या है। आइए जानते हैं कि पहली मुलाकात में ऐश्वर्या राय ने कैसे अभिषेक बच्चन का मजाक उड़ाया था?
Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai: ऐसी थी अभिषेक-ऐश्वर्या की पहली मुलाकात, एक्ट्रेस ने उड़ाया था मजाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी तक यही कहा जाता है कि अभिषेक और ऐश्नर्या राय की पहली मुलाकात साल 2000 में फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' दौरान हुई थी। लेकिन इससे करीब तीन साल पहले ही दोनों एक-दूसरे से मिल चुके थे। दोनों की पहली मुलाकात 'और प्यार हो गया' फिल्म के दौरान हुई थी। इस फिल्म से ही ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उस वक्त अभिषेक बच्चन प्रोडक्शन बॉय के तौर पर काम कर रहे थे।
'और प्यार हो गया' फिल्म साल 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के साथ बॉबी देओल भी थे। फिल्म में शम्मी कपूर भी प्रमुख भूमिका में थे। इस फिल्म को राहुल रवैल ने डायरेक्ट किया था। अपने एक हालिया बातचीत में अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय के साथ अपनी पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा शेयर किया।
अभिषेक बच्चन ने हाल ही 'द रणवीर शो पॉडकास्ट' में कहा कि वह पिता अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मृत्युदाता' में प्रॉडक्शन बॉय थे। उन्हें फिल्म की लोकेशन की रेकी के लिए स्विट्जरलैंड भेजा गया था। उस वक्त बॉबी देओल और ऐश्वर्या राय भी स्विट्जरलैंड में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। उस वक्त बॉबी देओल और ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन को डिनर पर बुलाया था।
अभिषेक ने कहा कि उस वक्त ऐश्वर्या राय की डेब्यू फिल्म 'और प्यार हो गया' की शूटिंग चल रही थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान डिनर पर ही उनकी पहली मुलाकात ऐश्वर्या राय से हुई थी। पहली मुलाकात के दौरान ऐश्वर्या राय उनकी बातें नहीं समझ पाई थीं और मजाक उड़ा रहीं थीं। अभिषेक ने बताया उस वक्त ऐश्वर्या राय ने उनसे कहा था, तुम्हारी बातें समझ नहीं आ रही हैं, क्या कह रहे हो? अभिषेक ने कहा कि उनके एक्सेंट की वजह से हो सकता है कि ऐश्वर्या राय उनकी बातें नहीं समझ पाई हों और उन्होंने मजाक उड़ाया। दोनों की लव स्टोरी साल 2000 में आई फिल्म ढाई अक्षर प्रेम के सेट पर हुई।