Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Wedding Bells After Katrina kaif and vicky kaushal Shraddha Kapoor will marry boyfriend rohan shrestha Aunt Padmini Kolhapure gave a hint
{"_id":"61b0b663063bdf5da0548081","slug":"wedding-bells-after-katrina-and-vicky-shraddha-kapoor-will-marry-boyfriend-rohan-shrestha-aunt-padmini-kolhapure-gave-a-hint","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Wedding Bells: कटरीना-विक्की के बाद श्रद्धा कपूर बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ संग करेंगी शादी, मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे ने दिया हिंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Wedding Bells: कटरीना-विक्की के बाद श्रद्धा कपूर बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ संग करेंगी शादी, मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे ने दिया हिंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Wed, 08 Dec 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री में शादियों का सीजन चल रहा है। सेलेब्स अपने पार्टनर के साथ शादी के बंधन में बंधते हुए नजर आ रहे हैं। जल्द ही कटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। राजस्थान में दोनों के ग्रैंड तरीके से शादी के फंक्शन चल रहे हैं और 9 दिसंबर के दोनों शादीशुदा कपल के तौर पर दुनिया के सामने आ जाएंगे। विक्की और कटरीना की शादी के बाद अब खबरें आ रही हैं कि श्रद्धा कपूर भी शादी के बंधन में बंध सकती हैं। दावा किया जा रहा है कि श्रद्धा कपूर मशहूर फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ को डेट कर रही हैं। दोनों को काफी बार एक साथ भी स्पॉट किया जा चुका है।
पिछले दिनों, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि श्रद्धा और रोहन श्रेष्ठ जल्द ही शादी करने वाले हैं और अब इन खबरों पर श्रद्धा कपूर की मौसी व एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनके स्टेटमेंट के बाद फैंस मान रहे हैं कि श्रद्धा जल्द शादी कर लेंगी।
2 of 5
श्रद्धा कपूर-रोहन श्रेष्ठ
- फोटो : Social media
दरअसल, पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपना गाना ‘ये गलियां ये चौबारा’ का रिक्रिएट वर्जन लॉन्च किया है। इसमें एक्ट्रेस ने अपनी आवाज दी है। इस गाने को श्रद्धा कपूर ने भी काफी पसंद किया है, जिस वजह से उन्होंने अपनी मौसी के इस गाने को सोशल मीडिया पर शेयर किया। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर पद्मिनी ने अपनी प्रतिक्रिया दी और लिखा, ‘ये तुम्हारे और वेदिका के शादी के दिन गाऊंगी।’
3 of 5
पद्मिनी कोल्हापुरे
- फोटो : इंस्टाग्राम
अब पद्मिनी कोल्हापुरे ने श्रद्धा कपूर के पोस्ट पर अपने कमेंट के बारे में एक इंटरव्यू में बात की है। उन्होंने कहा है, 'जिस दिन से ये गाना मैंने शूट किया है, तभी से ये मेरे दिल के काफी करीब रहा है। मैं हमेशा से ये गाना अपनी बेटी के स्पेशल दिन पर गाना चाहती थी। मेरे लिए मेरी बेटी वेदिका और भांजी श्रद्धा एक बराबर रही हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पद्मिनी कोल्हापुरे स्कूल के वार्षिकोत्सव में शिरकत करने आईं थीं।
- फोटो : अमर उजाला
इसके आगे पद्मिनी ने कहा, ‘मैं ये गाना अपने बेटे प्रियांक की शादी में भी गाना चाहती थी। लेकिन उस समय तक ये गाना रिलीज नहीं हुआ था और इसी वजह से मैं गा भी नहीं पाई। मैं इस गान में एक बेटी और मां के बीच का बॉन्ड दिखाना चाहती थी।’
विज्ञापन
5 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : instagram/shraddhakapoor
पद्मिनी कोल्हापुरे पहले भी अपने इंटरव्यूज में अपनी भांजी श्रद्धा कपूर की शादी के बारे में बात कर चुकी हैं। हालांकि, उन्होंने कभी सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा है। इसके अलावा, शक्ति कपूर भी श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ के रिश्ते पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। उन्होंने बताया था कि उन्हें दोनों के रिश्ते के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वह रोहन और श्रद्धा को सिर्फ अच्छा दोस्त मानते हैं और कुछ नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।