{"_id":"5d5e00c18ebc3e6c871498a7","slug":"abhishek-bachchan-and-aishwarya-rai-wedding-unseen-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी में जमकर झूमे थे अमिताभ और जया, 12 साल बाद सामने आई अनदेखी तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी में जमकर झूमे थे अमिताभ और जया, 12 साल बाद सामने आई अनदेखी तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 22 Aug 2019 08:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
abhishek bachchan, aishwarya rai
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन की शादी की तस्वीरें कुछ समय पहले आई थीं जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। श्वेता के बाद अब बेटे अभिषेक बच्चन की शादी की अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं। ये तस्वीरें कई कार्यक्रमों के दौरान की हैं। संगीत सेरेमनी में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने परफॉर्मेंस भी दी थी। वहीं अभिषेक और ऐश्वर्या उन्हें देख रहे हैं। तस्वीर में पीछे ऋषि कपूर की बहन रीमा जैन भी नजर आ रही हैं।
2 of 6
amitabh bachchan, shweta bachchan
- फोटो : social media
फैशन डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला ने अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी की इन तस्वीरों को 12 साल बाद शेयर किया है। 2007 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। शादी को भव्य बनाने में अमिताभ बच्चन ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन और श्वेता बच्चन दोनों ही थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।
3 of 6
amitabh, jaya, shweta
- फोटो : social media
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और श्वेता बच्चन एक साथ दिख रहे हैं। तीनों ने ही क्रीम कलर के मैचिंग के कपड़े पहने हुए हैं। श्वेता के साथ उनकी बेटी नव्या लग रही हैं हालांकि उनका चेहरा दूसरी ओर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
jaya bachchan, abhishek bachchan
- फोटो : social media
जया बच्चन शादी की रस्मों को निभा रही हैं, वहीं अभिषेक बच्चन बैठे हुए हैं। इस रस्म के दौरान परिवार के बाकी सदस्यों को आस-पास देखा जा सकता है। बता दें कि बच्चन परिवार ने शादी के इन तमाम कार्यक्रमों के दौरान अबु जानी संदीप खोसला की ड्रेस पहनी। ऐसे में तस्वीरों को शेयर करते हुए फैशन डिजाइनर ने बच्चन परिवार का शुक्रिया कहा।
विज्ञापन
5 of 6
abhishek bachchan, aishwarya rai
- फोटो : social media
एक अन्य तस्वीर में अभिषेक और ऐश्वर्या परफेक्ट कपल नजर आ रहे हैं। अभिषेक ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी हैं जिसमें रेशम का गोटा, स्टोन और मोतियों का वर्क है। वहीं ऐश्वर्या ने रेशम का घाघरा पहना। हल्के नीले रंग के इस लहंगे में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।