{"_id":"5d7562298ebc3e01586eeffd","slug":"abhishek-bachchan-and-amitabh-bachchan-hugs-vivek-oberoi-in-a-fuction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गिले-शिकवे भूलकर अभिषेक बच्चन ने विवेक ओबेरॉय को लगाया गले, अमिताभ ने भी कर दिया माफ!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गिले-शिकवे भूलकर अभिषेक बच्चन ने विवेक ओबेरॉय को लगाया गले, अमिताभ ने भी कर दिया माफ!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 09 Sep 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Vivek, Amitabh, Abhishek
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक समय में विवेक ओबेरॉय का नाम ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ खूब चर्चा में था। सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या ने विवेक का साथ पकड़ लिया था। विवेक की एक गलती ने ऐश्वर्या को उनसे दूर कर दिया था। ऐश्वर्या ने इसके बाद अभिषेक बच्चन से शादी रचा ली। ऐश्वर्या के चलते विवेक और सलमान के बीच दुश्मनी पैदा हो गई। वहीं बच्चन परिवार से भी विवेक के रिश्ते तल्ख रहे हैं। लेकिन रविवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
Trending Videos
2 of 5
Amitabh Bachchan and Abhishek
- फोटो : Social Media
मुंबई में भारतीय बैडमिंटन स्टार पी.वी.सिंधु के सम्मान समारोह में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ पहुंचे थे। इसी इवेंट में विवेक अपने पिता सुरेश ओबेरॉय और पत्नी प्रियंका के साथ पहुंचे थे। इस दौरान उनका सामना अमिताभ और अभिषेक से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Vivek Oberoi and Amitabh
- फोटो : Social Media
मीडिया के कैमरों के बीच बच्चन और ओबेरॉय परिवार आमने-सामने था। सुरेश ओबेरॉय ने देखते ही अमिताभ बच्चन को गले लगा लिया। इसके बाद अमिताभ की नजर विवेक पर पड़ी और फिर दोनों गले मिले। कुछ समय बाद अभिषेक बच्चन भी वहां आ गए।
4 of 5
Vivek Oberoi and Abhishek
- फोटो : Social Media
अभिषेक ने देरी न करते हुए पहले सुरेश ओबेरॉय को गले लगाया और उसके बाद वो उसी गर्मजोशी के साथ विवेक ओबेरॉय से मिले और उन्हें सीने से लगा लिया। जिसने भी ये नजारा देखा वो बस देखता ही रह गया। क्योंकि पहले दोनों परिवारों को ऐसे मिलता कभी किसी ने नहीं देखा था। देखें वीडियो...
विज्ञापन
5 of 5
Aishwarya Rai and Vivek Oberoi
- फोटो : Social Media
बीते दिनों विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर एक विवादित ट्वीट किया था। इसमें ऐश्वर्या की तीन तस्वीरें थीं। एक तस्वीर में वो सलमान के साथ नजर आ रही थीं तो दूसरी में विवेक के साथ। वहीं तीसरी तस्वीर में वो अभिषेक के साथ नजर आ रही थीं। इस तस्वीर को लेकर विवेक की बहुत आलोचना हुई थी। इसके बाद विवेक ने इसे डिलीट कर दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X