जे.पी. दत्ता की साल 2000 में आई फिल्म 'रिफ्यूजी' से अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और करीना कपूर खान ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। 'रिफ्यूजी' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन साल की पांचवी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। करीना और अभिषेक का रील लव सिल्वर स्क्रीन पर खूब पसंद किया गया था।
देखिए 20 साल पहले कैसे दिखते थे अभिषेक और करीना, जेपी दत्ता की 'रिफ्यूजी' से मारी थी दमदार एंट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म की याद को साझा करते हुए करीना ने लिखा- "मेरा पहला शॉट सुबह 4 बजे का था। उस दिन मैं सुबह 4 बजे उठी और आईना देखकर अपने आप से कहा, यह अब तक का सबसे अच्छा निर्णय है। 20 साल की कड़ी मेहनत, समर्पण, और सेल्फ-कॉन्फिडेंस। थैंक्यू जेपी दत्ता। थैंक्यू अभिषेक इतने स्वीट को-स्टार होने के लिए और बाकी के लोगों को भी धन्यवाद जो इस फिल्म से जुड़े थे।"
View this post on Instagram
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on
करीना का लुक अब काफी बदल गया है। साथ ही अभिषेक बच्चन भी अब पहले से ज्यादा हैंडसम हो गए हैं। फिल्म का मेन प्लॉट बेहद दिलचस्प था, जो एक प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमता है। दोनों का प्रेम भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के भीतर खिलती है।
अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर अपने संघर्ष की कहानी बयां की है। अभिषेक ने बताया कि उनके करियर की शुरुआत ओम प्रकाश मेहरा के साथ होने वाली थी। कड़ी मेहनत के बावजूद भी हम दोनों को लॉन्च करने वाला कोई नहीं मिला। हम दोनों (अभिषेक और राकेश) दोस्त थे। हमने तय किया कि ऐसा कुछ बनाया जाए, जिसे राकेश डायरेक्ट कर सकें और मैं उसमें एक्टिंग करूं। इस तरह समझौता एक्सप्रेस ध्यान में आई। बाद में ये फिल्म अटक गई लेकिन फिल्म के लिए दिए गए उनके लुक टेस्ट ने जे. पी. दत्ता की 'रिफ्यूजी' में लीड रोल दिलाने में मदद की।
बात करें करीना की तो एक्ट्रेस ने इन 20 सालों में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। पिछली बार वो फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आई थीं। करीना जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी। वहीं अभिषेक बच्चन के पास भी कई बड़ी फिल्में हैं। तस्वीरों में देखिए दोनों का लुक कितना बदल गया है।