90 के दशक में बॉलीवुड ने बहुत तरक्की की। फिल्मों पर ज्यादा पैसा खर्च किया जाने लगा इससे कमाई भी ज्यादा होने लगी। फिल्में आराम से 1997 में 10 करोड़ की कमाई करने लगीं। और इनमें से जो फिल्में ज्यादा अच्छी थीं उन्होंने 20-25 करोड़ की भी कमाई की। 1997 में कई ऐसी फिल्में रिलीज हुईं जिन्होंने पर्दे पर धमाल मचाया।
बॉलीवुड के लिए सुपरहिट था साल 1997, चाची 420 से लेकर बॉर्डर तक ने मचाया था बॉक्स ऑफिस पर तहलका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाची 420
कमल हासन ने चाची 420 में एक बूढ़ी महिला का किरदार निभाकर दर्शकों को बता दिया कि वो सिनेमा के जादूगर हैं। अपनी बेटी से मिलने के लिए जिस तरह से वो फिल्म में दादी मां बनकर आए इसने दर्शकों के दिलों में उनके लिए खास जगह बना ली। इस फिल्म में उनका साथ तब्बू ने दिया।
इश्क
चार सुपर स्टार से सजी इस फिल्म में दर्शकों ने कॉमेडी और ड्रामा देखा। अजय देवगन, काजोल, आमिर खान और जूही चावला जैसे स्टार्स ने फिल्म को और बेहतरीन बना दिया। इस फिल्म ने आते ही पर्दे पर धुंआधार कमाई की।
दिल तो पागल है
शाहरुख खान ने तो तरक्की की सीढ़ी ऐसे चढ़ना शुरू किया कि वो सबसे तेज दौड़ने लगे। हर साल उनकी एक से एक बेहतरीन फिल्म रिलीज हो रही थी। दिल तो पागल है में शाहरुख के अलावा करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित ने भी मुख्य भूमिका निभाई। इसमें अक्षय कुमार ने भी छोटा सा रोल निभाया।
दीवाना मस्ताना
ये दो ऐसे भाईयों की कहानी थी जो एक ही लड़की को पसंद करने लगते हैं। इस फिल्म में गोविंदा, अनिल कपूर और जूही चावला मुख्य भूमिका में थे। कॉमेडी और ड्रामा से भरी ये फिल्म साल 1997 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रही।