{"_id":"5b9b90ac867a557ea274d382","slug":"abhishek-bachchan-and-uday-chopra-will-not-be-part-of-film-dhoom-4","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'जेम्स बॉन्ड 'की तरह बनने जा रही 'धूम 4', भाई के बाद आदित्य चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन का भी काटा पत्ता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'जेम्स बॉन्ड 'की तरह बनने जा रही 'धूम 4', भाई के बाद आदित्य चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन का भी काटा पत्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा भले ही बड़े फिल्मी खानदानों से हों परंतु उन्हें दर्शकों ने नकार दिया है। नतीजा यह कि अब उनके हाथ से वह फिल्म भी खिसकने वाली हैं जिसे वह अपनी सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिना करते थे। खबर है कि निर्माता आदित्य चोपड़ा अपनी 'धूम' सीरीज को आगे बढ़ाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाना चाहते हैं। इसका बजट बहुत बड़ा होगा।
2 of 5
dhoom
आदित्य का इरादा 'धूम' सीरीज को कुछ-कुछ जेम्स बॉन्ड के अंदाज वाली स्टाइलिश फिल्म बनाने का है। ऐसे में उन्होंने तय किया है कि चोर-पुलिस की इस कहानी में सबसे पहले पुलिसवालों की फ्लॉप जोड़ी अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा को हटाया जाए। उल्लेखनीय है कि इस जोड़ी में अफसर के रोल में अभिषेक दिखते रहे जबकि उदय उनके जूनियर सहायक। जो कॉमेडी करते हुए यहां-वहां लड़कियों पर फिदा रहते हैं।
3 of 5
dhoom heroes
रोचक बात है कि 'धूम' सीरीज की पिछली तीनों फिल्मों में पुलिसवालों से बड़े सितारे चोर रहे हैं। जॉन अब्राहम, ऋतिक रोशन और आमिर खान। इन्हीं के नाम पर 'धूम' सीरीज चली और बिकी। किसी ने धूम का श्रेय अभिषेक-उदय को नहीं दिया। समय के साथ इनकी चमक और फीकी पड़ती गई। ऐसे में लंबे समय से योजना बना रहे आदित्य ने तय किया है कि 'धूम-4' को अधिक स्टाइलिश बनाते हुए बाजार से नए सितारे लिए जाएं, जो पुलिस जोड़ी की भूमिका में दर्शकों को आकर्षित करें। ऐसे में फिल्म में न केवल ताजगी आएगी बल्कि बड़े बजट की रिकवरी भी आसान रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
धूम 4
- फोटो : self
बीते कुछ महीनों में 'धूम-4' की चर्चाएं हुई हैं। आमिर के बाद आदित्य चाहते हैं कि खान तिकड़ी के बाकी दो सितारों में से किसी को लिया जाए। शाहरुख-सलमान दोनों के नाम आते रहे। सलमान आज की तारीख में शाहरुख से बड़े सितारे हैं और आदित्य उन्हें 'धूम-4' में लेना चाहते हैं। सलमान शुरू से झिझकते रहे। इसकी पहली वजह अभिषेक बच्चन हैं क्योंकि वह सलमान की पूर्व गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या के पति हैं। दोनों आमने-सामने नहीं पड़ते।
विज्ञापन
5 of 5
salman khan
'धूम-4' से दूरी की दूसरी वजह खुद सलमान ने पिछले दिनों बता दी कि वह खलनायक वाली भूमिका नहीं करेंगे क्योंकि उनके फैंस का दिल टूट सकता है। सलमान मानते हैं कि फैंस उनकी हरकतों को फॉलो करते हैं और उन्हें गलत काम करते देखेंगे तो बुरा मानेंगे। अत: सलमान रिस्क नहीं लेना चाहते। ऐसे में आदित्य की नजरें शाहरुख पर हैं लेकिन फिलहाल वह फिल्म 'जीरो' की शूटिंग पूरी होने के बाद अगली फिल्म 'सैल्यूट' की तैयारियों में लगे हैं। जानकारों का कहना है कि आदित्य इस बीच अभिषेक-उदय का विकल्प ढूंढने में लगे हैं। उन्होंने उदय को तो फैसला सुना दिया है परंतु उनकी अभिषेक से बातचीत होनी है। वह सोच में पड़े हैं कि कैसे अभिषेक को बताएं कि वह 'धूम-4' में उनकी उनकी जगह नए चेहरे को लेना चाहते हैं क्योंकि चोपड़ा परिवार के बच्चन परिवार से पारिवारिक रिश्ते रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।