{"_id":"5b9b93e0867a557ea94a575a","slug":"imran-khan-dont-want-to-acting-in-a-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली ही फिल्म से सुपरस्टार बन गया था आमिर खान का भतीजा, इस वजह से एक्टिंग से कर लिया किनारा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली ही फिल्म से सुपरस्टार बन गया था आमिर खान का भतीजा, इस वजह से एक्टिंग से कर लिया किनारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान के भतीजे इमरान खान को क्या दर्शक अब कभी पर्दे पर नहीं देख सकेंगे? जानकारों की मानें तो जवाब हां है। 'जाने तू या जाने ना', 2008 में आई 'हेट लव स्टोरीज', 2010 में आई 'डेल्ही बेलीट, 2011 में आई टमेरे ब्रदर की दुल्हनट जैसी फिल्मों के बाद उनकी आखिरी पांच फिल्में इतनी बुरी तरह फ्लॉप हुईं कि एक्टिंग करिअर पटरी से उतर गया। निर्माता-निर्देशकों ने उनसे किनारा कर लिया। खुद इमरान की मन:स्थिति यह हुई कि उन्होंने एक्टिंग छोड़कर निर्देशन में उतरने का मन बना लिया।
2 of 5
Batti Gul Meter Chalu
सूत्र खबर लाए हैं कि इमरान का आत्मविश्वास विफलताओं की वजह से इतनी बुरी तरह से डगमगाया कि उन्होंने पिछले साल ऑफर हुई 'बत्ती गुल मीटर चालू' में तक काम करने से इंकार कर दिया। उनकी जगह शाहिद कपूर आए। मीडिया में आई खबरों की मानें को 'रोशनी' नाम से मूल कहानी लिखने वाले विपुल रावल ने यह फिल्म सबसे पहले इमरान को ऑफर की थी। उस समय विपुल निर्माता प्रेरणा अरोड़ा के साथ 'रोशनी' की बात कर रहे थे और उनकी योजना फिल्म डायरेक्ट करने की थी।
3 of 5
imran khan
उन्होंने इमरान को कहानी सुनाई और वह इससे संतुष्ट थे। परंतु नियति को कुछ और मंजूर था। इमरान ने मन बाद में बदला और विपुल से कहा कि वह खुद निर्देशक बनने जा रहे हैं। आगे एक्टिंग करने का उनका इरादा नहीं है। तब विपुल कहानी को लेकर जॉन अब्राहम से मिले। परंतु जॉन और प्रेरणा में फिल्म 'परमाणु' को लेकर झगड़ा हुआ और 'रोशनी' की कहानी फाइल में बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
imran khan
कुछ समय बाद विपुल की यह कहानी प्रेरणा अरोड़ा ने 'टॉयलेट: एक प्रेमकथा' के निर्देशक श्रीनारायण सिंह को सौंप दी। जिन्होंने इसे अपने राइटरों की टीम सिद्धार्थ-गरिमा से कुछ परिवर्तनों के साथ लिखवाया। इसमें शाहिद कपूर को लिया। लेखक-निर्देशक के रूप में इमरान क्या कर पाएंगे यह जल्द ही सबको पता चल जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
इमरान खान
- फोटो : gettyimages
सूत्रों के अनुसार 20 सितंबर को निर्देशक के रूप में इमरान की पहली शॉर्ट फिल्म 'मिशन मार्स: कीप वॉकिंग इंडिया' डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। इसका निर्माण करन जौहर ने किया है। फिल्म में प्रकाश बेलवाडी, अभिषेक साहा और सोनाली सचदेव ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।