फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ का बेटा होने की वजह से अभिषेक बच्चन की होती थी आलोचना, अब बॉलीवुड में पूरे करने जा रहे हैं 20 साल

Thu, 11 Jun 2020 12:17 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 11 Jun 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Abhishek Bachchan celebrates 20 years as actor in bollywood film industry
अभिषेक बच्चन - फोटो : Social Media

अभिनेता अभिषेक बच्चन बॉलीवुड में जल्द अपने 20 साल पूरे करने जा रहे हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2000 में फिल्म रिफ्यूजी से की थी। ये फिल्म 30 जून को रिलीज हुई थी और इसमें उनके अपोजिट करीना कपूर खान थीं। दो दशक के फिल्मी करियर में अभिषेक ने बहुत उतार- चढ़ाव देखे हैं। उनकी कई फिल्में पर्दे पर फ्लॉप साबित हुईं तो कुछ किरदारों से अभिषेक ने लोगों का दिल जीत लिया। 

Abhishek Bachchan celebrates 20 years as actor in bollywood film industry
अभिषेक बच्चन - फोटो : amar ujala, mumbai

फिल्म इंडस्ट्री में अपने 20 साल यानी दो दशक पूरे करने को लेकर अभिषेक बच्चन बहुत उत्साहित हैं। कुछ दिन बाद ही वो अपना इतना लंबा सफय तय कर लेंगे। इस सफर को और यादगार बनाने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया है। हाल ही में अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए एक वीडियो साझा किया।

Abhishek Bachchan celebrates 20 years as actor in bollywood film industry
अजय, अभिषेक और संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

इस छोटे से वीडियो को उन्होंने #RoadTo20 नाम दिया है। इसमें उनकी पहली फिल्म रिफ्यूजी, दूसरी फिल्म तेरा जादू चल गया और तीसरी फिल्म ढाई अक्षर प्रेम के का पोस्टर नजर आ रहा है। इसे साझा करते हुए अभिषेक बच्चन ने अपने फैंस के लिए एक भावुक संदेश भी लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Bachchan celebrates 20 years as actor in bollywood film industry
अभिषेक बच्चन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

अभिषेक बच्चन लिखते हैं, 'ये विश्वास करना मुश्किल है कि मैं बतौर एक्टर 20 साल पूरे करने जा रहा हूं। ये लाजवाब सफर रहा है। मैं उन लोगों में नहीं हूं जो अपने अतीत का सोचते रहते हैं, लेकिन अपने अच्छे और बुरे समय को याद रखना भी जरूरी होता है। #RoadTo20 मेरी एक कोशिश है आपको मेरे इस सफर के बारे में कुछ बताने की। ये जश्न का मौका जिन लोगों ने इसे साकार कर दिखाया है। कई लोगों ने एक ऐसे इंसान में भरोसा दिखाया जो थोड़ा अजीब था, जो 22 साल की उम्र में विदेश से आया था। लेकिन अब वो 20 साल पूरे करने जा रहा है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#RoadTo20 It’s hard to believe that at the end of this month I will complete 20yrs as an actor! It’s been a wonderful journey thus far. I’m not one to look back and dwell on the past, but, once in a while it’s nice to remember the good and (sometimes) bad times. #RoadTo20 is an attempt to take you through these 20 years of my life as an actor. Maybe relive some of the memories and experiences. It is a celebration of all the people that have made all this possible. The countless people who had faith and belief in a tall, slightly awkward, foreign returned 22yr old boy who had a lifelong dream... one that he has spent the last 20 years living.

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on

विज्ञापन
Abhishek Bachchan celebrates 20 years as actor in bollywood film industry
अभिषेक बच्चन - फोटो : Social Media

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन का बेटा होने का दवाब अभिषेक बच्चन पर शुरू से था। फिल्मों में आते ही उनकी तुलना उनके पिता से की जाने लगी। इस वजह से उनकी कई बार आलोचना भी हुई। हालांकि अभिषेक इन सब बातों से कभी नहीं टूटे। कॉमेडी से लेकर थ्रिलर फिल्मों तक में अभिषेक ने अपनी बेहतरीन अदाकारी दिखाई। इसी वजह से उनकी आज बॉलीवुड में एक जगह है।

सबसे पहले मलाइका शुरू करेंगी 'इंडियाज बेस्ट डांसर' की शूटिंग, जानिए इस वायरल खबर की पूरी सच्चाई

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed