लॉकडाउन में बॉलीवुड सितारे अपने फैंस के मनोरंजन के लिए कुछ न कुछ करते रहते हैं। वह फैंस से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी खास तस्वीरें और वीडियोज साझा करते रहते हैं। इस बीच बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार शक्ति कपूर ने सोशल मीडिया पर बेहद मेजदार वीडियो साझा किया जो तेजी से वायरल हो रहा है।
VIDEO: 'शराब' खरीदने के लिए सिर पर ड्रम लेकर निकले शक्ति कपूर, एक शख्स ने कहा- 'पूरी सोसाइटी के लिए लेकर आना'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल शक्ति कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह अपने सिर पर प्लास्टिक का खाली ड्रम लेकर चलते हुए नजर आए। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के पिता को इस तरह देखकर एक शख्स ने पूछा की वह कहां जा रहे हैं इस पर शक्ति कपूर ने जवाब देते हुए कहा कि वो शराब लेने जा रहे हैं।
वीडियो में शक्ति कपूर सिर पर प्लास्टिक का खाली ड्रम रखकर और मुंह पर मास्क लगाकर अपनी सोसाइटी में जा रहे हैं तभी पीछे से एक शख्स आता है और उनसे कहता है कि भाई साहब कहां जा रहे हो। इस पर शक्ति कपूर मुंह से मास्क हटाकर बोलते हैं कि दारू लेने जा रहा है। इसके बाद शख्स उनसे कहता है पूरी सोसाइटी के लिए लेकर आना।
शक्ति कपूर का यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें शक्ति कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। बीते दिनों शक्ति कपूर ने लॉकडाउन की मार झेल रहे प्रवासी मजदूरों और गरीब लोगों के लिए सोशल मीडिया पर गाना साझा किया था।
शक्ति कपूर ने लॉकडाउन की वजह भूखे मीलों पैदल चल रहे प्रवासी मजदूरों के लिए दुख जताया था। साथ ही इनके लिए एक भावुक वीडियो सॉन्ग समर्पित किया था। इसक गाने के बोल 'मुझे घर है जाना' थे। मजदूरों के दर्द को बयां करते हुए शक्ति कपूर वीडियो में बोले, 'आया तो था धन कमाने लेकिन इस शहर में मुझे दुख ही दुख मिले, अब मुझे इस शहर में नहीं है रहना, मुझे घर है जाना। सरकार से मेरी गुजारिश है कि मुझे घर है जाना'। इस वीडियो के साथ शक्ति कपूर ने सरकार के खास अपील भी की है। शक्ति कपूर ने सरकार से पैदल चल रहे मजदूरों के लिए सुविधा उपलब्ध करवाने की अपील की, ताकि वह पैदल चलना बंद करें।
I pray every one is safe and home ♥️
A post shared by Shakti Kapoor (@shaktikapoor) on