फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डूबते करियर को बचाने के लिए अभिषेक ने उठाया बड़ा कदम, ऐश के एक्स ब्वॉयफ्रेंड से जुड़ा है कनेक्शन

Wed, 20 Dec 2017 04:51 PM IST
amarujala.com- Presented By: भावना शर्मा
amarujala.com- Presented By: भावना शर्मा Updated Wed, 20 Dec 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
abhishek bachchan deal with salman khan ex manager reshma shetty
अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन का करियर कुछ सालों से रुका हुआ है। दो-तीन साल में अभिषेक एक-आध फिल्म में नजर आ जाते हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'हाउसफुल 3' थी जो साल 2016 में रिलीज हुई थी। इसके उलट अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय दोनों ही सफलता की सीढ़ी चढ़ते जा रहे हैं।

abhishek bachchan deal with salman khan ex manager reshma shetty
अभिषेक बच्चन

इसीलिए अभिषेक ने अपने करियर को नई उड़ान देने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए अभिषेक ने सलमान खान के दुश्मन को दोस्त बना लिया है। दरअसल, जूनियर बच्चन ने सलमान की एक्स मैनेजर रेशमा शेट्टी के साथ डील साइन की है।

पढ़ें- Bigg Boss 11: हितेन को Out करवाने के बाद टॉप 3 लिस्ट से बाहर हुए विकास, शिल्पा बनीं नंबर 1

abhishek bachchan deal with salman khan ex manager reshma shetty
अभिषेक बच्चन

रेशमा इससे पहले सलमान की मैनेजर थीं। रेशमा ने सलमान के साथ करीब 10 साल तक काम किया। लेकिन अचानक सलमान ने रेशमा के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया। अब रेशमा अभिषेक का करियर संवारने में उनकी मदद करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
abhishek bachchan deal with salman khan ex manager reshma shetty
रेशमा शेट्टी

अभिषेक के अलावा रेशमा शेट्टी अक्षय कुमार, करण जौहर, वरुण धवन और आलिया भट्ट जैसे कलाकारों के करियर का ध्यान रख रही हैं। इन लोगों से पहले रेशमा कटरीना कैफ, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा जैसी अदाकाराओं का काम भी संभाल चुकी हैं।

विज्ञापन
abhishek bachchan deal with salman khan ex manager reshma shetty
अभिषेक बच्चन

बात करें अभिषेक बच्चन के करियर की तो वो इंडस्ट्री में एक अच्छे एक्टर के तौर पर पहचाने जाते हैं लेकिन दर्शकों के बीच वो उस तरह का स्टारडम हासिल नहीं कर पाये जो अमिताभ बच्चन ने पाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed