बॉलीवुड में इन दिनों ड्रग्स का मामला काफी गहराया हुआ है। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी खलबली मची हुई है। सोशल मीडिया यूजर्स अब हर एक सितारे को शक की निगाह से देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन सितारों को ट्रोल करने का सिलसिला भी लगातार चल रहा है। इसी कड़ी में कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने अभिषेक बच्चन को भी ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन अभिषेक ने भी यूजर्स को करारा जवाब देकर उनका बोलती बंद कर दी है।
यूजर ने अभिषेक बच्चन से पूछा 'हैश स्मोक करते हो?', अभिनेता ने जवाब से कर दी बोलती बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अभिषेक अक्सर कोई ना कोई पोस्ट साझा करते रहते हैं। इसके अलावा अभिषेक सोशल मीडिया यूजर्स के सवालों के भी जवाब देते रहते हैं। अब हाल ही में एक बार फिर से ऐसा ही नजारा सामने आया है।
दरअसल एक सोशल मीडिया यूजर ने अभिषेक बच्चन को ट्रोल करते हुए उनसे पूछा, 'हैश है क्या?' यूजर के इस सवाल पर अभिषेक ने भी अपने जवाब से उसकी बोलती बंद कर दी। अभिषेक ने इस यूजर को जवाब देते हुए लिखा, 'नहीं, सॉरी, आप ये न करें। हां लेकिन मैं आपकी मदद करने के लिए तैयार हूं। अगर आप कहें तो मैं आपका मुंबई पुलिस से परिचय करा सकता हूं। मैं पक्के तौर पर कह सकता हूं कि वह काफी खुश होगी और आपके द्वारा डिमांड की गई चीजों को वह जरूर पूरा करेगी।'
No! Sorry. Don’t do that. But will be very happy to help you and introduce you to @MumbaiPolice am sure they, will be very happy to learn of your requirements and will assist you. 🙏🏽🚨🚓
सोशल मीडिया पर एक्टिव अभिषेक बच्चन ने अनलॉक 5 की प्रक्रिया में फिल्म थियेटर खुलने पर भी खुशी जताई। इसे लेकर भी कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की। लेकिन अभिषेक ने उन यूजर्स को भी जवाब देकर बोलती बंद कर दी। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'केवल अपने पैसों की चिंता है। ये कोई मायने नहीं रखता कि इसकी वजह से कितने लोग मर जाएंगे।'
Yes, money is important. As it is for everybody. But also thinking for my lacs of brothers and sisters that work and live off our great film industry. Cinema’s opening with restart the turnstiles. @akshayerathi
इस ट्वीट पर अभिषेक बच्चन ने रिट्वीट करते हुए लिखा, 'हां पैसा जरूरी है। सभी के लिए है यह। लेकिन मैं अपने उन लाखों भाई-बहनों के बारे में भी सोच रहा हूं जो हमारी इंडस्ट्री में काम करते हैं और यहां पैसे कमाते हैं। सिनेमा को टर्नस्टाइल के साथ फिर से शुरू किया जा रहा है।' बता दें कि अभिषेक बच्चन सात हफ्ते पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे इसे लेकर भी लोगों ने उनके ऊपर तंज कसा लेकिन अभिषेक ने ऐसे यूजर्स को भी करारा जवाब दिया।
पढ़ें: सुहाना खान के बाद अब बॉलीवुड की ये अभिनेत्री आईं आगे, बताया- 'सांवले रंग से खुश हूं'