फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुहाना खान के बाद अब बॉलीवुड की ये अभिनेत्री आईं आगे, बताया- 'सांवले रंग से खुश हूं'

Fri, 02 Oct 2020 03:55 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 02 Oct 2020 03:55 AM IST
विज्ञापन
Chitrangada Singh Reaction On Colorism Debate After Suhana Khan Share Photos
चित्रांगदा सिंह - फोटो : Instagram: @chitrangda

बॉलीवुड में इन दिनों कई मुद्दे सामने आ रहे हैं। इनमें से एक मुद्दा रंगभेद भी है। हाल ही में बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की थी। जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स के द्वारा किए गए कमेंट्स साझा करते हुए रंगभेद पर अपने विचार रखे थे। जिसके बाद से ही लगातार कई सितारे इस मुद्दे पर अपनी राय दे रहे हैं। अब हाल ही में अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने भी इसे लेकर एक पोस्ट साझा की है।

Chitrangada Singh Reaction On Colorism Debate After Suhana Khan Share Photos
चित्रांगदा सिंह - फोटो : instagram/chitrangda

चित्रांगदा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर कई पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। साथ ही वो कई मुद्दों को लेकर अपनी बात भी बेबाकी से रखती हैं। अब हाल ही में चित्रांगदा ने बॉलीवुड चल रहे रंगभेद के मुद्दे को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Chitrangada Singh Reaction On Colorism Debate After Suhana Khan Share Photos
चित्रांगदा सिंह - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

चित्रांगदा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की है। जिसमें उन्होंने अपने 'स्किन कलर' को लेकर खुलकर बात की है। चित्रांगदा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसके साथ उन्होंने लिखा है, 'मैं ब्राउन हूं और खुश हूं।' ऐसा पहली बार हुआ है जब चित्रांगदा ने अपनी स्किन कलर को लेकर बात की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chitrangada Singh Reaction On Colorism Debate After Suhana Khan Share Photos
सुहाना खान - फोटो : Instagram: @suhanakhan2

दरअसल कुछ दिन पहले शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने 'स्किन कलर' को लेकर एक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो के साथ कुछ कॉमेंट्स के स्क्रीनशॉट शेयर किए, जिसमें उन्हें काली और बदसूरत कहा गया। सुहाना की फोटोज पर कुछ यूजर्स ने उनके कलर को लेकर भद्दे कमेंट्स किए। इस पर सुहाना ने ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

There's a lot going on right now and this is one of the issues we need to fix!! this isn't just about me, it's about every young girl/boy who has grown up feeling inferior for absolutely no reason. Here are just a few of the comments made about my appearance. I've been told I'm ugly because of my skin tone, by full grown men and women, since I was 12 years old. Other than the fact that these are actual adults, what's sad is that we are all indian, which automatically makes us brown - yes we come in different shades but no matter how much you try to distance yourself from the melanin, you just can't. Hating on your own people just means that you are painfully insecure. I'm sorry if social media, Indian matchmaking or even your own families have convinced you, that if you're not 5"7 and fair you're not beautiful. I hope it helps to know that I'm 5"3 and brown and I am extremely happy about it and you should be too. #endcolourism

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2) on

विज्ञापन
Chitrangada Singh Reaction On Colorism Debate After Suhana Khan Share Photos
सुहाना खान, गौरी खान - फोटो : Instagram

वहीं सुहाना के बाद उनकी मां गौरी खान भी इससे काफी भावुक नजर आईं। गौरी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए महिला सशक्तिकरण को लेकर अपनी बात रखी। गौरी खान ने इस पोस्ट से साथ अपने आधे चेहरे की तस्वीर को भी साझा किया है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'मैं एक महिला हूं। रक्षक, म्यूज अर्थात पोज देना, पथिक यानी घूमना-फिरना, सपने देखने वाली और सफल महिला हूं। आप केवल मेरा एक हिस्सा देखें। वह हिस्सा जो मेरी भूमिका में निहित है, मेरी आत्मा में नहीं।'

पढ़ें: गांधी जयंती: इन अभिनेताओं ने चरितार्थ किया है बड़े पर्दे पर 'राष्ट्रपिता' का किरदार, बेन किंग्सले को मिल चुका है 'ऑस्कर'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed