राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था। महात्मा गांधी के जन्मदिन पर देशभर में सरकारी अवकाश होता है। इस दिन राष्ट्रपिता की जयंती मनाई जाती है। महात्मा गांधी को ना केवल आम लोगों ने बल्कि भारतीय सिनेमा ने भी हमेशा याद किया है। वैसे तो बापू पर कई फिल्में बनीं, कई किरदारों ने उनका चोला पहनकर उनके जैसा दिखने और बोलने की कोशिश की। लेकिन इन पांच एक्टर्स ने इतनी शिद्दत, शालीनता और शानदार तरीके से उनका किरदार निभाया कि बापू का नाम लेते ही इन कलाकारों की भी तस्वीर जेहन में उतर आती है। इस पैकेज में आपको बताते हैं ऐसे ही अभिनेताओं के बारे में जिन्होंने फिल्मों के जरिए महात्मा गांधी के चरित्र को समझने में सहायता की है...
गांधी जयंती: इन अभिनेताओं ने चरितार्थ किया है बड़े पर्दे पर 'राष्ट्रपिता' का किरदार, बेन किंग्सले को मिल चुका है 'ऑस्कर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलीप प्रभावलकर
'गांधीगिरी' का कॉन्सेप्ट हिट करने का क्रेडिट सिर्फ संजय दत्त और अरशद वारसी को ही नहीं, मराठी एक्टर दिलीप प्रभावलकर को भी जाता है। फिल्म 'लगे रहो मुन्नाभाई' में उन्होंने जितने प्यार और कूल अंदाज में बापू बनकर उनकी दी गई सीख को समझाया, वह वाकई काबिले तारीफ है।
बेन किंग्सले
बेन किंग्सले वो अंग्रेज हैं, जिसने बापू का किरदार निभाकर भारतीयों का दिल जीत लिया। 1982 में आई फिल्म 'गांधी' में मोहनदास करमचंद गांधी का किरदार निभाने के लिए बेन किंग्सले को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर पुरस्कार भी मिल चुका है।
दर्शन जरीवाला
फिरोज अब्बास खान की फिल्म 'गांधी: माई फादर' में दर्शन जरीवाला ने बापू का किरदार निभाया। फिल्म गांधी और उनके बेटे हरिलाल गांधी के रिश्तों पर आधारित थी। जाहिर है पिता- बेटे के द्वंद्व को एक चर्चित शख्सियत की वेश-भूषा और उसके दायरे में रहते हुए निभाना जरीवाला के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। फिल्म में उनकी अदाकारी की समीक्षकों ने सराहना की थी।
रजित कपूर
मशहूर जासूस ब्योमकेश बक्शी के तौर पर मशहूर रजित कपूर को फिल्म 'द मेकिंग ऑफ महात्मा' में लीड किरदार निभाने पर भी खूब सराहना मिली थी। साल 1996 में आई इस फिल्म को श्याम बेनेगल ने डायरेक्ट किया था।