फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ओटीटी पर आज इन चार फिल्मों के बीच घमासान, सस्पेंस से लेकर कॉमेडी और ड्रामा तक सब कुछ मिलेगा

Fri, 02 Oct 2020 01:24 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 02 Oct 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Movies Going To Release Tomorrow Khaali Peeli Serious Men Nishabdham Bahut Hua Samman
खाली-पीली, सीरियस मेन, बहुत हुआ सम्मान, निशब्दम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती। देशवासियों के लिए यह एक राष्ट्रीय पर्व और छुट्टी का दिन है। वहीं, मनोरंजन जगत के लिए यह पैसा कमाने का एक बड़ा मौका। अगर सब कुछ ठीक होता तो शायद सिनेमाघरों पर इस दिन भारी तादाद में भीड़ होती! लेकिन, इस समय ज्यादातर तो अपने घरों में ही मौजूद हैं। लोग घर बैठे ही मनोरंजन का डिजिटल मजा ले रहे हैं। ऐसे माहौल में ओटीटी अपना वर्चस्व कायम किए हुए हैं। मौके का फायदा उठाकर कई डिजिटल प्लेटफॉर्म अलग-अलग फिल्में और वेब सीरीज इस दिन रिलीज कर रहे हैं। हम आपको बताते हैं कि इस गांधी जयंती पर कौन सी फिल्में रिलीज हो रही हैं।

Movies Going To Release Tomorrow Khaali Peeli Serious Men Nishabdham Bahut Hua Samman
खाली पीली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

खाली पीली
मकबूल खान के निर्देशन में बनी यह एक एक्शन कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसमें ईशान खट्टर और अनन्या पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं। वैसे यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से हुई बंदी के चलते सिनेमाघर बंद रहे। इसलिए, अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म को जीप्लेक्स पर रिलीज करना तय किया गया है। जीप्लेक्लस हर डिश टीवी वाली डायरेक्ट टू होम सर्विस पर उपलब्ध है। इसके अलावा ये फिल्म ZEE5 पर भी देखी जा सकती है।

Movies Going To Release Tomorrow Khaali Peeli Serious Men Nishabdham Bahut Hua Samman
सीरियस मेन - फोटो : सीरियस मेन यूट्यूब टीजर

सीरियस मेन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, श्वेता बसु प्रसाद, संजय नार्वेकर और नासर की यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह एक ऐसे पिता की कहानी है जो अपनी गरीबी से परेशान हो जाता है। फिर वह अपने बेटे को दुनिया के सामने एक जीनियस बनाकर पेश करता है। हालांकि, बाद में उसे यह एहसास होता है कि इससे ऐसी कई चीजें तबाह हो जाएंगी, जिसे वह बहुत प्यार करता है। फिल्म का निर्देशन सुधीर मिश्रा ने किया है और यह फिल्म मनु जोसेफ की लिखी इसी नाम की एक किताब पर आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Movies Going To Release Tomorrow Khaali Peeli Serious Men Nishabdham Bahut Hua Samman
बहुत हुआ सम्मान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बहुत हुआ सम्मान
डिज्नी प्लस हॉटस्टार को शायद देरी से याद आया कि उनके पास भी एक फिल्म तैयार रखी हुई है जिसे वह इस मौके पर रिलीज कर सकते हैं। इसलिए, उन्होंने इस फिल्म का ट्रेलर भी बीते बुधवार को ही रिलीज किया है। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसमें राघव जुयाल, अभिषेक चौहान, संजय मिश्रा, निधि सिंह और राम कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह कहानी दो कम अक्ल के लड़कों और उनके गुरु की है जो एक बैंक लूटने की योजना बनाते हैं। यह योजना उन्हें कितनी महंगी पड़ती है और उन्हें इसके लिए क्या क्या झेलना पड़ता है? वही इस फिल्म में मजाकिया ढंग से दिखाया जाएगा। आशीष शुक्ला के निर्देशन में बनी यह फिल्म वाराणसी की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

विज्ञापन
Movies Going To Release Tomorrow Khaali Peeli Serious Men Nishabdham Bahut Hua Samman
निशब्दम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निशब्दम
आर माधवन, अनुष्का शेट्टी, अंजलि और शालिनी पांडे जैसे सितारों से सजी यह मूल रूप से तमिल भाषा में बनी फिल्म है। हालांकि, इसको तेलुगू और मलयालम भाषा में भी एक साथ ही रिलीज किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन हेमंत मधुकर ने किया है। यह ड्रामा मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म इस साल की शुरुआत में ही रिलीज होने वाली थी। काम पूरा न होने की वजह से इसे 2 अप्रैल तक आगे बढ़ा दिया गया। लेकिन, फिर कोरोना वायरस के कारण हुई बंदी के चलते सिनेमाघर बंद हो गए। इसलिए, अब आकर यह फिल्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है।

पढ़ें: सुहागरात के अगले दिन ही बीवी को मार देता था ये मोहन, 'मैदान' के बाद प्रियमणि ने मारा एक और मैदान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed