{"_id":"5f7612c7c7c7cb3bd405fdee","slug":"rohit-roy-birthday-special-then-and-now-look-swabhimaan-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"25 साल पहले 'स्वाभिमान' में ऐसे लगते थे रोहित रॉय, तस्वीरों में देखिए कितना आ गया बदलाव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
25 साल पहले 'स्वाभिमान' में ऐसे लगते थे रोहित रॉय, तस्वीरों में देखिए कितना आ गया बदलाव
पहले टीवी और फिर फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जौहर दिखाने वाले रोहित रॉय (Rohit Roy Birthday) का शुक्रवार को जन्मदिन है। रोहित रॉय अलग तरह के किरदार निभाने के लिए फेमस हैं। रोहित के भाई रॉनित भी जाने माने एक्टर हैं। रोहित का जन्म 2 अक्टूबर 1968 को नागपुर में हुआ था। चलिए उनके जन्मदिन पर आपको दिखाते हैं उनका बदलता हुआ लुक।
2 of 5
रोहित रॉय
- फोटो : Instagram- @ rohitroy500
रोहित काबिल, एक खिलाड़ी हसीना, और पलटन समेत कई फिल्मों में सह अभिनेता के तौर पर नजर आ चुके हैं। रोनित हिंदू बंगाली परिवार से ताल्लुक रखते हैं। रोहित को सबसे पहले स्वाभिमान सीरियल में देखा गया। इसी सीरियल के बाद रोहित को देशभर में पहचान मिली।
3 of 5
रोहित रॉय
- फोटो : File Photo
‘स्वाभिमान’ सीरियल में रोहित रॉय ने ऋषभ मल्होत्रा कारोल अदा किया था। शो में वह लीड कैरेक्टर में थे। इस सीरियल को डायरेक्ट किया था महेश भट्ट ने। रिपोर्ट्स की मानें तो भारत का यह पहला सीरियल था जिसने 800 एपिसोड पूरे किए थे। तस्वीर में देखिए तब और अब के रोहित में कितना फर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोहित रॉय
- फोटो : Instagram- @ rohitroy500
साल 2001 में आए शो देस में निकला होगा चांद में रोहित रॉय ने यश दीवान की भूमिका अदा की थी। तब से लेकर अब तक वह छोटे पर्दे का हिस्सा बने हुए हैं लेकिन इस बीच उन्होंने कई हिट फिल्मों में भी काम किया है। बड़े पर्दे पर शुरुआत उन्होंने फिल्म जज्बात से की थी।
विज्ञापन
5 of 5
रोहित रॉय
- फोटो : Instagram- @ rohitroy500
रोहित को आखिरी बार फिल्म काबिल में विलेन की भूमिका में देखा गया था। वह देस में निकला होगा चांद, विरासत, वारिस, झलक दिखला जा, 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' जैसे टीवी शोज में देखा गया है। रोहित रॉय की पत्नी मानसी जोशी रॉय भी अभिनेत्री हैं। 90 के दशक में सोनी टीवी के सीरियल साया में उन्होंने सुधा का किरदार निभाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।