सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्टार्स का ट्रोल होना कोई नहीं बात नहीं है। किसी भी मौक पर ट्रोलर्स उन्हें ट्रोल कर देते हैं। कुछ हस्तियां तो ट्रोलर्स के निशाने पर खासतौर पर रहती हैं, उन्हीं में से एक हैं अभिनेता अभिषेक बच्चन। हाल ही में एक यूजर ने अभिषेक को ट्रोल करने की कोशिश की तो बदले में अभिनेता ने भी करारा जवाब दे दिया।
यूजर ने फोटो साझा कर लिखा अगर अभिषेक 'बच्चन' नहीं होते, एक्टर बोले- तब भी तुमसे बेहतर दिखता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल एक यूजर ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक फोटो ट्वीट की। ये फोटो न्यूज एजेंसी एएनआई की है। तस्वीर में एक किसान नजर आ रहा है, जो अपने खेत में खड़ा हुआ है। किसान के पीछे पराली जल रही है। फोटो में दिखने वाले इस शख्स की शक्ल कुछ कुछ अभिषेक बच्चन से मिलती है।
अब यूजर ने इसी बात को लेकर इस फोटो को ट्वीट किया और कैप्शन में लिखा, 'अगर अभिषेक 'बच्चन' नहीं होते।' इस तस्वीर पर अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी जबरदस्त जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'हाहाहाहा, फनी! लेकिन फिर भी तुमसे तो अच्छा दिखता है।'
Hahahaha. Funny! But still better looking than you! 🙏🏽
बीते दिनों अभिषेक बच्चन ने नेपोटिज्म को लेकर कहा था कि अमिताभ बच्चन ने उनके लिए कभी सिफारिश नहीं की। बल्कि खुद उन्होंने अपने पिता की फिल्म 'पा' को प्रोड्यूस किया था। नेपोटिज्म को लेकर कई बार अभिषेक की तुलना अमिताभ बच्चन से की जा चुकी है।
बता दें कि इन दिनों अभिषेक बच्चन का करियर काफी अच्छा चल रहा है। जल्द ही उनकी फिल्म लूडो रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह दसवीं, बिग बुल और बॉब बिस्वास में भी नजर आने वाले हैं।
फिल्म इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन को हुए 51 साल, केबीसी के सेट पर मिला तोहफा देख हैरान हुए बिग बी