इन दिनों अभिनेता अभिषेक बच्चन #Roadto20 की वजह से चर्चा में हैं। 30 जून को उन्हें बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल पूरे होने वाले हैं। ऐसे में वह #Roadto20 के जरिए अपनी फिल्मी सफर के बारे में खुलासे कर रहे हैं। अब उन्होंने अपने उस समय के बारे में बताया जब वह लोगों से फिल्मों में काम करने का एक मौका मांग रहे थे।
भाई- भतीजावाद के मुद्दे के बीच अभिषेक बच्चन ने किया करियर को लेकर बड़ा खुलासा, कहा- 'एक मौका मांगा, लेकिन किसी से नहीं मिला'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में एक बार फिर से भाई- भतीजावाद का मुद्दा गर्म हो गया है। ऐसे में अभिषेक बच्चन ने अपने करियर के बारे में जो खुलासा किया उसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फिल्में दिल्ली 6 और पा का पास्टर साझा किया है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने #Roadto20 के जरिए अपने फिल्मी सफर के बारे में बात की।
अभिषेक बच्चन ने अपने पोस्ट में लिखा, 'बहुत लोग यह बात नहीं जानते कि 1998 में मैं और राकेश ओमप्रकाश मेहरा अपना करियर एक साथ शुरू करना चाहते थे। वह मुझे 'समझौता एक्सप्रेस' के लिए डायरेक्ट करना चाहते थे, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद हमें कोई लॉन्च करने वाला नहीं मिला। मुझे याद नहीं कि मैंने कितने निर्माता और निर्देशकों से मुलाकात की और उनसे एक मौका मांगने का निवेदन किया, लेकिन किसी से मौका नहीं मिला!'
A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on
अभिषेक बच्चन ने पोस्ट में आगे लिखा, 'हम दोनों दोस्त थे, तो हमने फैसला किया कि हम कुछ ऐसा बनाएं जिसे राकेश निर्देशन कर सके और मैं उसमें अभिनय कर सकूं, इस तरह 'समझौता एक्सप्रेस' का जन्म हुआ। यह फिल्म नहीं बन सकी (इस फिल्म का मुझे दुख रहा है क्योंकि यह हमारे दिल के काफी करीब थी)। राकेश मेरे पिता के साथ 'अक्स' बनाने लगे और सौभाग्य से मैं जेपी साहब से मिला'।
अपने पोस्ट को खत्म करते हुए अभिषेक बच्चन ने लिखा, 'उस समय जेपी साहब ने मेरे लुक को काफी पसंद किया। मेरे बाल और दाढ़ी काफी बढ़ी हुई थी। जेपी साब 'आखिरी मुगल' बनाना चाहते थे और उन्हें नए चेहरे की तलाश थी....मैं खुशकिस्मत रहा जो उन्होंने मुझे लिया। फिर उन्होंने 'आखिरी मुगल' नहीं बनाई लेकिन 'रिफ्यूजी' बनाई। इसके दस साल बाद मैं रोकश ओमप्रकाश मेहरा के साथ दिल्ली 6 में नजर आया।' इसके अलावा अभिषेक बच्चन ने अपने पोस्ट में फिल्म दिल्ली 6 और पा का भी जिक्र किया है।
पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा के पिता के लिए भावुक हुए निक जोनस, कहा- 'काश मुझे आपसे मिलने का मौका मिला होता'