{"_id":"5ef05116f916cf569a0f3868","slug":"bollywood-10-actresses-who-disappeared-then-and-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिट होने के बावजूद नहीं चल पाया इन 10 अभिनेत्रियों का सिक्का, कोई जी रहीं गुमनामी की जिंदगी तो कोई कर रहीं नौकरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हिट होने के बावजूद नहीं चल पाया इन 10 अभिनेत्रियों का सिक्का, कोई जी रहीं गुमनामी की जिंदगी तो कोई कर रहीं नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चकाचौंध से भरी बॉलीवुड की दुनिया ऐसी है कि कई बार सफलता मिलने के बाद भी कलाकारों को गुमनामी की जिंदगी मिलती है। कुछ फिल्मों के फ्लॉप होते ही करियर पर असर पड़ने लगता है तो वहीं कइयों ने खुद ही इंडस्ट्री छोड़ दी और दूसरे क्षेत्र में चले गए। ऐसी कई अभिनेत्रियां रहीं जिन्होंने अपने करियर में हिट दीं इसके बावजूद उन्होंने अब बॉलीवुड से किनारा कर लिया। आज हम आपको ऐसी ही 10 अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2 of 11
अंतरा माली
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं' से मशहूर होने वालीं हीरोइन अंतरा माली अब बॉलीवुड से दूर हो चली हैं। अंतरा शुरू में साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों में काम किया करती थीं। कुछ समय बाद उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की। साल 2010 में अंतरा आखिरी फिल्म 'एंड वन्स अगेन' में नजर आई थीं।
3 of 11
गायत्री जोशी
- फोटो : सोशल मीडिया
गायत्री जोशी को अपनी पहली ही फिल्म 'स्वदेस' में शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला। फिल्म में शाहरुख के होने के बावजूद भी लोगों ने गायत्री को नोटिस किया। उनके अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया। फिल्म में उनकी शानदार परफॉर्मेंस के बाद माना जा रहा था कि वह बॉलीवुड की अगली सुपरस्टार हैं लेकिन सबको चौंकाते हुए गायत्री ने अचानक इंडस्ट्री से दूरी बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
स्नेहा उलाल
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय जैसी दिखने वालीं स्नेहा उलाल ने सलमान खान के साथ फिल्म 'लकी' में डेब्यू करके धूम मचा दी थी। उम्मीद थी कि उनका करियर हिट होगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। स्नेहा ने 'लकी' के बाद सलमान के भाई सोहेल के साथ फिल्म 'आर्यन' की लेकिन वो भी नहीं चली। बाद में तबीयत खराब होने के चलते स्नेहा ने फिल्मों से दूरी बनाना ही ठीक समझा हालांकि स्नेहा कुछ म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 11
मयूरी कांगो
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'पापा कहते हैं' में मयूरी कांगो ने मुख्य भूमिका निभाई। इसमें उनके साथ जुगल हंसराज थे। इस फिल्म से मयूरी को फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिली थी। मयूरी ने साल 2009 में अपनी आखिरी फिल्म 'कुर्बान' की थी। कुछ महीनों पहले खबर आई थी कि मयूरी कांगो ने ‘गूगल इंडिया’ ज्वॉइन कर लिया है। उन्हें यहां पर इंडस्ट्री हेड की कमान सौंपी गई है। इससे पहले वो ‘पब्लिसिस ग्रुप’(Publicis Groupe) की इकाई ‘Performix.Resultrix’ की पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।