फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा के पिता के लिए भावुक हुए निक जोनस, कहा- 'काश मुझे आपसे मिलने का मौका मिला होता'

Mon, 22 Jun 2020 12:43 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 22 Jun 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
Fathers Day 2020 Nick Jonas shared emotional post for wife Priyanka Chopra late father Dr Ashok Chopra
डॉ. अशोक चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

रविवार को दुनिया के कई देशों में फादर्स डे मनाया गया। इस खास मौके पर फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के लिए खास पोस्ट और उनसे जुड़ी यादों को साझा किया। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा के पति और मशहूर अमेरिकन गायक निक जोनस ने भी फादर्स डे पर भावुक पोस्ट साझा किया। 

Fathers Day 2020 Nick Jonas shared emotional post for wife Priyanka Chopra late father Dr Ashok Chopra
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

निक जोनस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो खास तस्वीरें साझा कीं। इनमें से एक तस्वीर में निक के पिता केविन जोनस और दूसरी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा के पिता डॉ. अशोक चोपड़ा नजर आ रहे हैं। पिता और ससुर की थ्रोबैक तस्वीर को साझा करते हुए निक जोनस ने भावुक पोस्ट लिखा है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

Fathers Day 2020 Nick Jonas shared emotional post for wife Priyanka Chopra late father Dr Ashok Chopra
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

निक जोनस ने अपने पोस्ट में लिखा, 'सभी पिताओं को फादर्स डे की शुभकामनाएं। मेरे पिता हमेशा से मेरे हीरो हैं और रहेंगे'। अपने पिता को टैग करते हुए निक ने लिखा, 'मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं'। वहीं पत्नी प्रियंका चोपड़ा के पिता डॉ. अशोक चोपड़ा को याद करते हुए निक जोनस ने पोस्ट में आगे लिखा, 'काश मुझे आपसे मिलने का मौका मिला होता'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Happy Father’s Day to all the dads out there! My dad is and has always been my hero. Love and miss you @papakjonas. Dr. Ashok Chopra, I wish I would have had the chance to meet you. You raised an incredible daughter, and I’m so blessed we found each other. And to everyone not able to be with their fathers I’m thinking of you today and sending you love. 🙏🏼

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Fathers Day 2020 Nick Jonas shared emotional post for wife Priyanka Chopra late father Dr Ashok Chopra
प्रियंका चोपड़ा निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

निज जोनस ने पोस्ट में आगे लिखा, 'आपने बेटी की अविश्वसनीय परवरिश की है और मैं शुक्रगुजार हूं कि हमने एक-दूसरे को पाया। और वह सब जो अपने पिता के साथ नहीं हैं, मैं आज आपके बारे में सोच रहा हूं और आपको प्यार भेज रहा हूं।' प्रियंका चोपड़ा के पिता के लिए निक जोनस का यह भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इन दोनों कलाकारों के फैंस इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Fathers Day 2020 Nick Jonas shared emotional post for wife Priyanka Chopra late father Dr Ashok Chopra
सलमान खान, सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें निक जोनस ही नहीं फादर्स डे पर बॉलीवुड के कई सितारों ने भी सोशल मीडिया पर अपने पिता से जुड़ी यादों को साझा किया। अभिनेता सलमान खान ने पिता सलीम खान की कई थ्रोबैक तस्वीरों से सजा एक वीडियो साझा किया। वहीं ट्विंकल खन्ना ने पिता राजेश खन्ना की तस्वीर साझा की। खास पोस्ट साझा करना वालों में अजय देवगन, काजोल, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर सहित बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हैं। 

पढ़ें: लारा दत्ता और सुष्मिता सेन की राह चलीं बिपाशा बसु, इस फिल्म के साथ वापसी के लिए तैयार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed