{"_id":"61a0661ce7361641d9349467","slug":"abhishek-bachchan-says-only-those-actors-say-awards-does-not-matter-who-never-got-one","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अभिषेक बच्चन: अवॉर्ड्स मायने नहीं रखता ये वही कहते हैं जिन्हें कभी मिला नहीं, जूनियर बच्चन ने साझा की बेबाक राय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिषेक बच्चन: अवॉर्ड्स मायने नहीं रखता ये वही कहते हैं जिन्हें कभी मिला नहीं, जूनियर बच्चन ने साझा की बेबाक राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Fri, 26 Nov 2021 10:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपने दम पर कई हिट फिल्में भले ना दी हों लेकिन दर्शकों का मानना है अपने किरदार को निभाने में वह मेहनत बहुत करते हैं। पिछले कुछ समय से अभिषेक ने वेब सीरीज और ओटीटी प्लेटफॉर्म के जरिए भी दर्शकों को अपने हुनर का परिचय देने की कोशिश की है और उनकी कोशिश धीरे धीरे रंग भी ला रही है। 'ब्रीद इनटू द शैडोज' और फिल्म 'द बिग बुल' में अभिषेक की परफॉर्मेंस फैंस को काफी पसंद आई।
अवॉर्ड्स को लेकर बोले अभिषेक बच्चन
अब जूनियर बच्चन फिल्म बॉब बिस्वास में नजर आने वाले हैं। विद्या बालन की सुपरहिट फिल्म कहानी में बॉब बिस्वास एक ऐसा किरदार था जो एलआईसी एजेंट रहता है और पार्ट टाइम किलर भी। अब इस दमदार किरदार को अभिषेक बच्चन पर्दे पर उतारने जा रहे हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के साथ ही जूनियर बच्चन ने अवॉर्ड्स को लेकर भी अपने विचार साझा किए।
2 of 5
अभिषेक बच्चन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दरअसल अभिषेक से पूछा गया कि अवॉर्ड्स की अहमियत क्या है और क्या उन्हें कभी लगता है कि उनकी परफॉर्मेंस के लिए वह भी अवॉर्ड्स के हकदार हैं? इस पर अभिषेक ने कहा कि, 'हर कोई तारीफ पाने के लिए काम करता है और अवॉर्ड्स उस तारीफ का ही एक रूप है। हर कोई अवॉर्ड चाहता है और सिर्फ वही लोग यह बात कहते हैं कि अवॉर्ड खास नहीं है जिन्हें कभी मिला नहीं होता है'।
3 of 5
अभिषेक बच्चन
- फोटो : Social Media
अभिषेक बच्चन ने कहा कि, 'अवॉर्ड्स हर किसी के लिए मायने रखता है। अगर कोई यह बोले की मैं अवॉर्ड्स में नहीं मानता हूं तो वह झूठ बोल रहा है क्योंकि आपको अवॉर्ड मिला नहीं है। सिंपल सी बात है। देखिए हम सभी कलाकार हैं, कलाकार को जब नवाजा जाए और उनकी वाहवाही की जाए तो अवॉर्ड से बढ़कर कुछ नहीं होता'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अभिषेक बच्चन
- फोटो : amar ujala, mumbai
अभिषेक ने कहा कि, 'हम तारीफ पाने के लिए बहुत काम करते हैं। यही हमारा बिजनेस हैं। हमारी आर्थिक स्थिति इसी से सुधरती है।अगर आप किसी अभिनेता की तारीफ करते हैं तो इससे उसे खुशी मिलेगी। हम तारीफ पाने के लिए काम करते हैं। अगर आपको अवॉर्ड नहीं मिल रहा तो इसका मतलब या तो आप मशहूर नहीं है या फिर आपका काम अच्छा नहीं था'।
विज्ञापन
5 of 5
अभिषेक बच्चन-अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिषेक बच्चन की फिल्म 'बॉब बिस्वास' के ट्रेलर ने उनके पिता और इंडस्ट्री के शहंशाह अमिताभ बच्चन को प्रभावित किया है। शनिवार को अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पर बेटे की फिल्म का ट्रेलर साझा किया और लिखा कि उन्हें अपने बेटे अभिषेक बच्चन पर गर्व है। अमिताभ ने लिखा, मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि आप मेरे बेटे हैं! अमिताभ बच्चन की इस प्रतिक्रिया से गदगद बेटे अभिषेक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, लव यू, पा। लेकिन, आप हमेशा हमारे लिए बिग बी रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।