फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

40 पार करने के बाद भी जवान हीरोइनों को मात देती हैं ये अभिनेत्रियां, एक-एक की तस्वीर से नजर हटाना होगा मुश्किल

Wed, 30 Dec 2020 10:27 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 30 Dec 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
Above 40 Bollywood Actress Give Us Major Fitness Goals Shilpa Madhuri Kareena Sushmita Malaika
शिल्पा शेट्टी, मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में अभिनेत्रियों के लिए खूबसूरत और फिट दिखना बेहतरीन अभिनय करने जितना ही मायने रखता है। जिसके चलते ये अभिनेत्रियां अपनी फिटनेस का बहुत ज्यादा ख्याल रखती हैं और अपने फैंस के लिए फिटनेस गोल्स सेट करती हैं। इन अभिनेत्रियों को देखकर तो ऐसा लगता है कि जैसे उम्र इनके लिए थम सी गई है। आज इस पैकेज में हम आपको ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जो 40 पार कर चुकी है लेकिन फिटनेस के मामले में आज की अभिनेत्रियों को भी मात देती हैं...

Above 40 Bollywood Actress Give Us Major Fitness Goals Shilpa Madhuri Kareena Sushmita Malaika
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram

माधुरी दीक्षित
अपनी मुस्कान से सबको दीवाना बनाने वाली माधुरी दीक्षित की खूबसूरती के आगे तो आजकल की अभिनेत्रियां भी फेल हैं। 53 वर्षीय माधुरी को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा बिल्कुल नहीं लगाया जा सकता। माधुरी दीक्षित डांस और एक्सरसाइज से खुद को फिट रखती हैं।

Above 40 Bollywood Actress Give Us Major Fitness Goals Shilpa Madhuri Kareena Sushmita Malaika
मलाइका अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला

मलाइका अरोड़ा
छैंया-छैंया गर्ल मलाइका अपने स्टाइल और फैशन के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा मलाइका सबसे ज्यादा उनकी फिटनेस के लिए पहचाना जाता है। मलाइका योग कर खुद को फिट रखती हैं। जिससे उनकी उम्र भी आधी लगती है। उन्हें देख कोई नहीं कह सकता कि वो 47 साल की हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Above 40 Bollywood Actress Give Us Major Fitness Goals Shilpa Madhuri Kareena Sushmita Malaika
करीना कपूर - फोटो : Instagram - kareenakapoorkhan

करीना कपूर खान
वैसे तो करीना कपूर खान इन दिनों अपने प्रैग्नेंसी पीरियड को एन्ज्वॉय कर रही हैं। लेकिन करीना भी 40 साल की हो चुकी हैं पर उनकी फिटनेस के आगे सब फेल हैं। करीना कपूर प्रेग्नेंसी के समय में भी अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रख रही हैं।

विज्ञापन
Above 40 Bollywood Actress Give Us Major Fitness Goals Shilpa Madhuri Kareena Sushmita Malaika
सुष्मिता सेन - फोटो : Social Media

सुष्मिता सेन
वेब सीरीज 'आर्या' से एक बार फिर दर्शकों के दिलों में बस जाने वाली अभिनेत्री सुष्मिता सेन भी फिटनेस में काफी आगे रहती हैं। सुष्मिता अक्सर जिम में वर्कआउट करती हुई नजर आती हैं। सुष्मिता सेन की उम्र 45 वर्ष हो चुकी है। लेकिन वो अपनी फिटनेस की वजह से कभी भी 45 साल की नहीं लगतीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed