फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत के मुंबई पहुंचते ही उर्मिला मातोंडकर का हमला, बोलीं- बहन क्या तुम सिर के बल गिरी थीं?

Wed, 30 Dec 2020 09:56 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 30 Dec 2020 09:56 AM IST
विज्ञापन
urmila matondkar slams kangana ranaut after she reached mumbai
उर्मिला मातोंडकर, कंगना रणौत - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial, kanganaranaut

महाराष्ट्र सरकार से लंबे विवाद के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत मंगलवार को मुंबई पहुंच गईं। यहां उन्होंने परिवार सहित मुंबा देवी और श्री सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन किए। इस मौके पर कंगना ने कहा कि मैं यहां आकर सुरक्षित और प्यारा महसूस करती हूं। कंगना के इस बयान पर अभिनेत्री और शिवसेना नेता उर्मिला मातोंडकर ने उनपर तीखा हमला बोला है।

urmila matondkar slams kangana ranaut after she reached mumbai
कंगना रणौत-संजय राउत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दरसअल कुछ महीने पहले कंगना ने ट्वीट कर लिखा था कि उन्हें माफियाओं से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है। इसके बाद शिवसेना के सीनियर नेता संजय राउत ने ट्वीट कर लिखा था कि अगर उन्हें मुंबई में डर लगता है तो यहां वापस नहीं आना चाहिए। जिसपर अब कंगना की ओर से जवाब आया था। ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरह क्यों लग रहा है? कंगना के इस बयान पर काफी हंगामा हुआ था।

urmila matondkar slams kangana ranaut after she reached mumbai
कंगना रनौत - फोटो : Twitter - @KanganaTeam

मंगलवार को जब कंगना मंदिर में दर्शन करने के बाद ट्वीट किया, 'अपने प्यारे शहर मुंबई में आने के लिए मुझे जितनी शत्रुता का सामना करना पड़ा, उसने मुझे चकित कर दिया। आज मैं मुंबा देवी और श्री सिद्धिविनायक जी के पास गई और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया, अब मैं सुरक्षित, प्रेम से भरपूर और पुनः स्वागत किए जाने जैसा महसूस कर रही हूं। जय हिंद जय महाराष्ट्र।'
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
urmila matondkar slams kangana ranaut after she reached mumbai
कंगना रणौत, उर्मिला मातोंडकर - फोटो : File Photo

कंगना के इस ट्वीट पर उर्मिला मातोंडकर ने पूछा, 'मेरे प्यारे शहर मुंबई के लिए खड़ी होने के लिए?' इसके बाद उन्होंने मराठी में लिखा, 'बहन क्या तुम हाल ही में सिर के बल गिरी थीं?'
 

विज्ञापन
urmila matondkar slams kangana ranaut after she reached mumbai
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

गौरतलब है कि इससे कंगना और उर्मिला के बीच जुबानी जंग ट्विटर पर हो चुकी है। मुंबई की तुलना पीओके से करने पर भी उर्मिला भड़क उठी थीं और उन्होंने कंगना को खरी खोटी सुनाई थी। इसके जवाब में कंगना ने भी उनपर जमकर निशाना साधा था। 

कंगना रणौत ने उड़ाया सोनम कपूर और तापसी पन्नू का मजाक, वीडियो पर किया ये कमेंट

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed