तेलुगु फिल्मों के अभिनेता वरुण तेज कोरोना संक्रमित हो गए हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्होंने एक पोस्ट लिखकर यह जानकारी दी। वरुण तेज ने बताया कि उनमें कोरोना के हल्के लक्षण हैं और उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है।
Varun Tej: राम चरण के बाद वरुण तेज का कोविड-19 टेस्ट निकला पॉजिटिव, एक ही क्रिसमस पार्टी में हुए थे शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरुण तेज ने मंगलवार की शाम को यह पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा- ‘हल्के लक्षणों के साथ आज मेरा कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है। फिलहाल मैं घर पर क्वारंटीन हूं और सभी जरूरी एहतियात बरत रहा हूं। मैं जल्द लौटूंगा। सभी के प्यार के लिए शुक्रिया।‘
— Varun Tej Konidela 🥊 (@IAmVarunTej) December 29, 2020
मंगवार की सुबह ही वरुण तेज के कजिन राम चरण ने जानकारी दी कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। वरुण तेज और राम चरण बीते हफ्ते ही साथ में एक क्रिसमस पार्टी में शामिल हुए थे। हाल ही में शादी के बंधन में बंधी उनकी कजिन निहारिका कोनिडेला ने अपने घर पर इस पार्टी का आयोजन किया था।
वरुण तेज की फिल्मों की बात करें तो जल्द ही वह एक अनटाइल्ड तेलुगु फिल्म में दिखेंगे। यह फिल्म बॉक्सिंग के इर्द गिर्द बुनी गई है। वरुण आखिरी बार फिल्म गद्दालाकोंडा गणेश (Gaddalakonda Ganesh) में नजर आए थे। इसमें उनका किरदार 40 वर्षीय एक गैंगस्टर का था।
कोविड 19 पर राम चरण का बयान
Request all that have been around me in the past couple of days to get tested.
राम चरण ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि ‘मेरा कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है। कोई लक्षण नहीं है और मैं घर पर क्वारंटीन हूं। उम्मीद है जल्द ही ठीक हो जाऊंगा और मैं ज्यादा मजबूत होकर लौटूंगा।‘ इसके साथ राम चरण ने ट्विटर के कैप्शन में लिखा- ‘सभी से निवेदन है कि जो भी पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं वह अपना टेस्ट करा लें। स्वास्थ्य संबंधी ज्यादा जानकारी जल्द दूंगा।‘
More updates on my recovery soon. pic.twitter.com/lkZ86Z8lTF