{"_id":"5febe3ee68be416092164aa6","slug":"90s-bollywood-crushes-and-how-they-look-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"90 के दशक में हिट देकर छा गए थे ये सितारे, लाइमलाइट से दूर अब दिखते हैं ऐसे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
90 के दशक में हिट देकर छा गए थे ये सितारे, लाइमलाइट से दूर अब दिखते हैं ऐसे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 30 Dec 2020 08:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
जुगल हंसराज, ममता कुलकर्णी, जस अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
90 के दशक में पले बढ़े बच्चों के लिए ऐसे कई सितारे रहे हैं जिन पर उनका क्रश था। इनमें से कई सितारे अभी भी बॉलीवुड और टीवी पर धाक जमाए हुए हैं तो वहीं कई अब गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। लाइमलाइट से दूर हो चुके कई सितारों को तो अब पहचान पाना मुश्किल है। चलिए दिखाते हैं 90 के दशक के सितारों की अभी की तस्वीरें।
2 of 6
जुगल हंसराज
- फोटो : instagram/thejugalhansraj
फिल्म पापा कहते हैं का गाना ‘घर से निकलते ही कुछ दूर चलते ही’ आपको याद ही होगा। इस फिल्म के अभिनेता जुगल हंसराज अब कभी-कभी ही बड़े पर्दे पर दिखते हैं। जुगल ने मोहब्बतें जैसी हिट फिल्म भी की लेकिन उनके खाते में वह सफलता नहीं आ सकी।
3 of 6
किमी काटकर
- फोटो : instagram/bolly_history
80 और 90 के दशक में किमी काटकर एक बोल्ड अभिनेत्री हुआ करती थीं। उन्होंने कई आइकॉनिक गाने दिए हैं। किमी ने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली। फिलहाल वह ऑस्ट्रेलिया में अपने परिवार के साथ रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मयूरी कांगो
- फोटो : फाइल
फिल्म पापा कहते हैं से डेब्यू करने वालीं अभिनेत्री मयूरी कांगो भी अब लाइमलाइट से दूर हैं। वह फिल्म होगी प्यार की जीत, बादल और बेताबी में नजर आई थीं। साल 2019 में खबर आई कि मयूरी गूगल इंडिया में काम करती हैं। मयूरी के तब के और अभी के लुक में काफी बदलाव आ गया है।
विज्ञापन
5 of 6
जस अरोड़ा
- फोटो : facebook/jasarora
90 के दशक का एक और लोकप्रिय चेहरा हैं जस अरोड़ा। उन पर फिल्माया गया गाना ‘गुड़ नालो इश्क मीठा’ तो याद ही होगा। उस वक्त के सबसे हैंडसम अभिनेताओं में से एक जस हाल ही में सीरियल धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज में दिखे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।