{"_id":"5a93a5254f1c1b410b8bb1b5","slug":"according-to-report-one-crore-people-searched-sridevi-on-google-in-one-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी की मौत की खबर ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, कुछ ही घंटों में तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी की मौत की खबर ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, कुछ ही घंटों में तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड
Mon, 26 Feb 2018 05:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Feb 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Sridevi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीदेवी के निधन को कई घंटे बीत चुके हैं लेकिन अभी तक बॉलीवुड के साथ-साथ फैन्स भी इस खबर पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। बॉलीवुड की इस मशहूर अदाकारा का निधन शनिवार देर रात दुबई में हुआ था जिसके बाद यह दुखद खबर इंटरनेट पर ऐसे वायरल हुई कि पूरा देश एक साथ गमगीन हो गया। वहीं ऐसी खबरें आ रही हैं श्रीदेवी के बारे में एक दिन में करीब 1 करोड़ लोगों ने गूगल पर सर्च किया।
2 of 4
Sridevi
श्रीदेवी की मौत की खबर लोगों के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। जानकारी के मुताबिक रविवार को दोपहर के 12 बजे तक श्रीदेवी के बारे में 10 लाख लोग गूगल पर सर्च कर चुके थे। यह आंकड़ा दोपहर 3 बजे तक 50 लाख और शाम 5 बजे तक 1 करोड़ पहुंच गया था।
3 of 4
Sridevi
इसके अलावा लोगों ने कई और चीजों पर भी सबसे ज्यादा सर्च किया। इसमें मोहित मारवाह, कार्डियक अरेस्ट, श्रीदेवी की आखिरी फिल्म, श्रीदेवी का आखिरी वीडियो, श्रीदेवी लेटेस्ट खबर भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Sridevi
आपको बता दें, श्रीदेवी का पार्थिव शरीर रविवार देर रात मुंबई पहुंचने वाला था। इसके बाद ऐसी खबरें आई कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट न आने की वजह से पार्थिव शरीर को परिवार को सौंपा नहीं गया। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि श्रीदेवी का पार्थिव शरीर आज शाम तक मुंबई पहुंचेगा। फिलहाल अनिल कपूर के लोखंडवाला स्थित घर के बाहर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के आने का सिलसिला जारी है। अनिल कपूर के घर पर ही श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्ववी मौजूद हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।