फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sara Ali Khan: विक्की कौशल की फिल्म से सारा की छुट्टी, इस दक्षिण अभिनेत्री ने ली एक्ट्रेस की जगह

Thu, 27 Oct 2022 11:31 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 27 Oct 2022 11:31 AM IST
विज्ञापन
According to reports Sara Ali Khan Replaced in Vicky kaushal The Immortal Ashwatthama by Samantha Ruth Prabhu
सारा अली खान-विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री सारा अली खान इंडस्ट्री के चर्चित स्टारकिड्स में शुमार हैं। सैफ अली खान की लाडली बेटी अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। अब उन्हें लेकर एक और खबर आ रही है, जो सारा के फैंस को निराश कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्की कौशल की बहु प्रतीक्षित फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' से सारा की छुट्टी हो गई है। दरअसल माना जा रहा था कि यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है। लेकिन, अब खबरें हैं कि इस फिल्म पर काम शुरू हो रहा है। लेकिन, साथ ही इसमें बड़े स्तर पर बदलाव भी किया गया है। फिल्म में लीड एक्ट्रेस सारा अली खान को बदलने का फैसला किया गया है। 

According to reports Sara Ali Khan Replaced in Vicky kaushal The Immortal Ashwatthama by Samantha Ruth Prabhu
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि काफी वक्त से 'अश्वत्थामा' चर्चा में है। फैंस भी इस फिल्म के लिए बेकरार हैं। मगर, अब कहा जा रहा है कि फिल्म अगले साल तक रिलीज होगी। इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है कि। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में पहले अभिनेत्री सारा अली खान लीड रोल अदा करने वाली थीं। लेकिन, अब वह फिल्म से बाहर हो गई हैं। मेकर्स की माने तो फिल्म में विक्की के अपोजिट एक ऐसी एक्ट्रेस को कास्ट होना था, जो उनसे बड़ी दिखे।

Thank God Vs Ram Setu Day 2: 'राम सेतु' या 'थैंक गॉड', किसने दी किसको मात, किसे मिला जनता का साथ? जानें यहां

According to reports Sara Ali Khan Replaced in Vicky kaushal The Immortal Ashwatthama by Samantha Ruth Prabhu
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में अब काफी बदलाव किए गए हैं। फिल्म की पहले की स्क्रिप्ट के मुताबिक फिल्म में युवा फीमेल किरदार को दिखाना था, इसलिए सारा को साइन किया गया था। लेकिन, अब क्योंकि कहानी में बदलाव किया जा चुका है। इस हिसाब से किसी अभिनेत्री को लिया जाना है, जो फिल्म के लीड एक्टर विक्की कौशल से बड़ी हो। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने सामंथा रुथ प्रभु के नाम पर मुहर लगाई है। हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है।

Nayanthara-Vignesh: सरोगेसी मामले में नयनतारा-विग्नेश को मिली क्लीन चिट, सरकार ने अस्पताल पर लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
According to reports Sara Ali Khan Replaced in Vicky kaushal The Immortal Ashwatthama by Samantha Ruth Prabhu
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सामने आ रहीं खबरों के मुताबिक फिल्म की लीड एक्ट्रेस को भले ही बदल दिया गया है, लेकिन विक्की कौशल अभी भी फिल्म का हिस्सा हैं। उनके रोल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फिल्म को आदित्य धार डायरेक्ट करने वाले हैं। मेकर्स का कहना है कि फिल्म की स्टोरी सबसे जरूरी चीज होती है, जो आज के समय में मायने रखती है। विक्की की पकड़ मजबूत है और दर्शकों के बीच उनकी साख भी काफी अच्छी है। ऐसे में उन्हें रिप्लेस करने का कोई मतलब ही नहीं बनता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का प्री-प्रोडक्शन काम भी शुरू हो चुका है। कहा जा रहा है कि फिल्म की कहानी महाभारत के किरदार अश्वत्थामा पर आधारित है।

Black Panther 2 Song: ब्लैक पैंथर से साथ सिंगर रिहाना की भी हुई वापसी, इस दिन रिलीज होगा गाना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed