फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: क्या अमिताभ बच्चन की एक 'ना' ने तोड़ी थी सलीम खान-जावेद अख्तर की जोड़ी?

Thu, 20 Jan 2022 04:40 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 20 Jan 2022 04:40 PM IST
विज्ञापन
actor amitabh bachchan rejected salim khan and javed akhtar movie Mr.India which led to the end of salim-javed jodi
जावेद अख्तर, अमिताभ बच्चन और सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया

जावेद अख्तर और सलीम खान को अपने समय की सबसे महान लेखन जोड़ी माना जाता था। उन्होंने अतीत में कई हिट स्क्रिप्ट दी हैं, जिनमें से कुछ का बॉलीवुड के इतिहास में बहुत महत्व रहा है। जब दोनों कलाकारों ने अलग होने का फैसला लिया था, तब फिल्म इंडस्ट्री के सभी लोग हैरान रह गए थे। उस दौरान कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि अमिताभ बच्चन की वजह से सलीम-जावेद की जोड़ी टूट गई है। पढ़िए पूरा किस्सा...

actor amitabh bachchan rejected salim khan and javed akhtar movie Mr.India which led to the end of salim-javed jodi
जावेद अख्तर और सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया

'शोले', 'त्रिशूल' और 'यादों की बारात' जैसी हिट फिल्मों की पटकथा लिखने के बाद सलीम खान और जावेद अख्तर 1981 में अलग हो गए थे। जोड़ी टूटना के बाद सलीम कुछ समय के लिए लंदन चले गए और जावेद ने एकल कलाकार के रूप में काम करना शुरू कर दिया था। धीरे-धीरे मीडिया ने भी दोनों के बारे में बात करना बंद कर दिया था। 

actor amitabh bachchan rejected salim khan and javed akhtar movie Mr.India which led to the end of salim-javed jodi
जावेद अख्तर और सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया

लेकिन वर्ष 2015 में एक रिपोर्ट में किताब ‘रिटन बाय सलीम जावेद : द स्टोरी ऑफ हिंदी सिनेमास ग्रेटेस्ट स्क्रीनराइटर’ में से एक कोट उठाया गया, जिसमें सलीम खान ने जावेद और अपनी जोड़ी का जिक्र किया था। बता दें कि दीपताकीर्ति चौधरी की लिखी इस किताब में यह कोट अनीता द्वारा लिए गए इंटरव्यू से लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
actor amitabh bachchan rejected salim khan and javed akhtar movie Mr.India which led to the end of salim-javed jodi
जावेद अख्तर, अमिताभ बच्चन और सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया

बुक में उल्लेख किया गया था कि सलीम-जावेद ने मिस्टर इंडिया की पटकथा लिखने के बाद सबसे पहले अमिताभ बच्चन को संपर्क किया था। क्योंकि दोनों को लगता था कि अमिताभ बच्चन की आवाज मिस्टर इंडिया के रोल के लिए सबसे सही रहेगी। लेकिन बिग बी ने इस फिल्म के लिए 'ना' कर दी। उन्हें फिल्म के अदृश्य होना का कॉन्सेप्ट पसंद नहीं आ रहा था। अभिनेता बच्चन का मानना था कि उनके प्रशंसक केवल उनकी आवाज सुनने के लिए थिएटर्स में नहीं आते हैं, बल्कि वे उनका प्रदर्शन देखने के लिए फिल्म की टिकट खरीदते हैं।

विज्ञापन
actor amitabh bachchan rejected salim khan and javed akhtar movie Mr.India which led to the end of salim-javed jodi
जावेद अख्तर, अमिताभ बच्चन और सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया

कथित अपमान और अस्वीकृति के बाद जावेद अख्तर ने कसम खा ली थी कि वे और उनके साथी सलीम कभी भी अमिताभ बच्चन के साथ काम नहीं करेंगे। हालांकि सलीम खान कथित तौर पर इस विचार के बारे में अनिश्चित थे। कई लोगों का मानना है कि इस पूरे प्रकरण ने ही उनके अलगाव में बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed