{"_id":"5ddb6b608ebc3e54bb6a3eb5","slug":"actor-chiranjeevi-throw-party-80s-actors-photo-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चिरंजीवी ने 80 के दशक के सितारों के लिए रखी पार्टी, जैकी श्रॉफ सहित पहुंचे कई दिग्गज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चिरंजीवी ने 80 के दशक के सितारों के लिए रखी पार्टी, जैकी श्रॉफ सहित पहुंचे कई दिग्गज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 25 Nov 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
chiranjeevi
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर चिरंजीवी ने अपने हैदराबाद स्थित घर में 80 के दशक के सितारों के लिए एक शानदार पार्टी रखी । इस पार्टी से कई इनसाइड फोटो सामने आई हैं। तस्वीरों में 80 के दशक के सभी बड़े सितारों का जमावड़ा देखने को मिला।
2 of 5
jackie shroff
- फोटो : social media
ये सितारे फिल्म इंडस्ट्री को दिए अपने योगदान को लेकर जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे। इस दौरान दग्गुबाती वेंकटेश, मोहनलाल, नागार्जुन जैसे कई बड़े सितारे यहां मौजूर रहे । इस महफिल में जैकी श्रॉफ भी शामिल हुए । इसके अलावा राधिका, सुमलता, रहमान, पूर्णिमा, जयसुधा, भानुचंदर, प्रभु, राधा, लिसी जैसे कई स्टार्स भी पार्टी में नजर आए ।
3 of 5
chiranjeevi
- फोटो : social media
80 के दशक के सितारों की इस मुलाकात में उनके कपड़े काफी खास रहे। दरअसल, इस दौरान सभी लोग एक ही रंग के आउटफिट में नजर आए । सभी सितारों ने ब्लैक और गोल्डन कलर का आउटफिट पहना हुआ था । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पार्टी में कई खेल भी खेले गए ।
अंताक्षरी, म्यूजिकल चेयर्स, सॉन्ग्स और डांस प्रतियोगिता जैसे कई कार्यक्रम पार्टी में हुए । वहीं इस पार्टी की एक खास बात ये भी रही कि इसमें केवल 80 के दशक के सितारों को ही एंट्री थी। बता दें कि ये सितारे पहले भी कई बार इस तरह से मुलाकात कर जश्न मना चुके हैं ।
विज्ञापन
5 of 5
chiranjeevi
- फोटो : social media
एक्टर मोहनलाल ने पार्टी की कई इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। मोहनलाला ने चिरंजीवी के साथ एक तस्वीर शेयर कर लिखा- 'अपने सबसे खास दोस्त के साथ ।' फैंस भी 80 के दशक के इन सितारों को एक साथ देखकर बहुत खुश हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।